
Ranchi: झारखंड के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को तीन राज्यों नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा का प्रभारी बनाया गया है. उन्हें यह जिम्मेवारी सोनिया गांधी ने सौंपी है. डॉ अजय ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से शुरू की थी.
झाविमो के टिकट पर जमशेदपुर से 2011 का लोकसभा चुनाव लड़कर वे संसद पहुंचे थे. बाद में वे कांग्रेस में शामिल हुए. वर्ष 2014 के चुनाव में हार मिलने के तुरंत बाद डॉ अजय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. उन्हें कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी. बाद में झारखंड कांग्रेस की कमान सौंपी गई.
इसे भी पढ़ेःJharkhand : अब मिड डे मील वर्कर्स भी करेंगे आंदोलन, 26 को सीएम आवास घेरने की तैयारी
लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्होंने पूरा जोर लगाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से सिंहभूम सीट झटककर कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया.
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद गुटबाजी खुलकर सामने आई और आरोप-प्रत्यारोप के बीच उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. फिर डॉ अजय कुमार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.
इसे भी पढ़ेःPatna : गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में आई कमी, टला बाढ़ का खतरा




