
Shekhpura : कोरोना की दूसरी लहर की लड़ाई में शेखपुरा जिला ने मुकाम हासिल कर लिया है और कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर में शेखपुरा जिला कोरोना मुक्त जिला की श्रेणी में आ गया है. शेखपुरा जिले के सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में अब जिले में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं हैं. यहां एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य हो गयी है.
उन्होंने कहा है कि 4 अगस्त से जिले में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं आया है. जबकि संक्रमित सभी लोग स्वस्थ हो चुके हैं. सिविल सर्जन ने इसके लिए जिला प्रशासन और आम लोगों को बधाई दी है.
इसे भी पढ़ेःबिहार बीजेपी में 4 नेताओं को दी गयी नयी जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जारी किया पत्र
सिविल सर्जन ने बताया कि जिला प्रशासन और आम लोग के सहयोग से एक बार फिर शेखपुरा जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है. वहीं उन्होंने कोरोना जांच को जारी रखने की बात कही है.
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान शेखपुरा में लगभग 4762 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आये थे जबकि कोरोना से 37 लोगों की मौत भी हो गयी थी.
इसे भी पढ़ेःJharkhand : अब मिड डे मील वर्कर्स भी करेंगे आंदोलन, 26 को सीएम आवास घेरने की तैयारी




