
Dhanbad : धनबाद म्यूनिशपल कॉरपोरेशन अब रोड स्वीपिंग मशीन से धनबाद टाउन की रोड की सफाई करवायेगा. सिर्फ धनबाद सिटी ही नहीं बल्कि कोल डस्ट से प्रभावित केंदुआ, करकेंद और झरिया-सिंदरी तक की सड़कें साफ होंगी.
नगर निगम की ओर से छोटी-बड़ी पांच रोड स्वीपिंग मशीनें आ चुकी हैं. रोड स्वीपिंग मशीन एक घंटे में 12 किलोमीटर रोड की सफाई करेगी. शनिवार को बैंक मोड़ में दोपहर एक बजे इन पांच रोड स्वीपिंग मशीनों का उद्घाटन सांसद, मेयर, विधायक, नगर आयुक्त और अन्य पदाधिकारी करेंगे.
इसे भी पढ़ें : चतरा : सेल्फी लेते हुए फॉल में गिरने से युवक की मौत, सीमा विवाद में तीन थानों के चक्कर लगाते रहे परिजन
पांच मशीनें आ गयी हैं
फर्स्ट फेज में छह रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदने का प्रोपोजल है, जिसमें से पांच मशीनें धनबाद निगम ने प्राप्ति कर ली है. लगभग ढाई करोड़ रुपये में तीन बड़ी व तीन छोटी रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदी गयी हैं.
साउथ की कंपनी रूट ने पावर प्रेजेंटेशन देकर रोड स्वीपिंग मशीन सप्लाई करने का अनुबंध प्राप्त किया है. मशीन के लिए दो कंपनियों ने टेंडर डाला था. डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के फंड से रोड स्वीपिंग मशीन खरीदी गयी है. डीएमएफटी बोर्ड से भी मंजूरी मिल चुकी है. एक रोड स्वीपिंग मशीन की कीमत लगभग 60 लाख रुपये है.
आधुनिक तकनीक से लैस है रोड स्वीपिंग मशीन
कोयला नगरी होने के कारण धनबाद की सड़कों पर काफी डस्ट रहता है. इसलिए रोड स्वीपिंग मशीन को आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है. इसमें पावर वैक्यूम लगा हुआ है जो सड़क पर डिवाइडर में फंसे डस्ट को आसानी से खींच लेगा और एक टैंक में जमा कर देगा.
यह स्वीपिंग मशीन ट्रक माउंटेन है. मशीन में प्रेशर पंप भी लगा है, जिसकी मदद से जरूरत पड़ने पर सड़क की धुलाई भी की जा सकेगी. मशीन में सेक्शन पंप भी है जो जल जमाव की स्थिति में पानी खींच लेगा. निगम को उम्मीद है कि जल जमाव की स्थिति में स्वीपिंग मशीन कारगर साबित होगी.
इसे भी पढ़ें : पूर्व सांसद राय के बॉडीगार्ड के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली ! गांवा पुलिस कर रही है जांच
परिणाम बेहतर तो और मशीनें खरीदी जायेंगी : मेयर
धनबाद महापौर चन्द्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल शहर के कुछ इलाकों में रोड स्वीपिंग मशीनें काम पर लगायी जायेंगी. परिणाम बेहतर मिला तो और मशीनें खरीदी जायेंगी.
इस रूट पर होगी सफाई
- बैंक मोड़ से रांगाटांड़, पूजा टॉकीज, सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक, पुलिस लाइन, कार्मिक नगर होते हुए सरायढेला.
- बैंक मोड़ से केंदुआ, करकेंद होते हुए कतरास.
- बैंक मोड़ से झरिया, डिगवाडीह होते हुए सिंदरी.
इसे भी पढ़ें : महागठबंधन पर संकट के बादल, प्रदेश अध्यक्ष नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ता हतोत्साहित




