DhanbadJharkhand

#Dhanbad : ओरिएंटल आउटसोर्सिंग कंपनी से रंगदारी मामले में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को मिली जमानत

Dhanbad : सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में ओरिएंटल आउटसोर्सिंग के मैनेजर मुकेश चंदानी से रंगदारी मांगने के मामले में सुनवाई करते हुए बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को जमानत दे दी गयी है. हालांकि इस मामले में जमानत मिलने के बाद भी ढुल्लू अभी जेल में ही रहेंगे. क्योंकि अन्य कई मामलों में उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिल पायी है.

देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें – अनाज ना बंटने की वजह से अटा पड़ा सरकारी गोदाम, 5500 क्विंटल कडरू में तो नगड़ी में 200 ट्रक अनलोडिंग के लिए खड़े

पुलिसिया दबिश के कारण 19 फरवरी को फरार हो गये थे ढुल्लू

ढुल्लू महतो पर कई संगीन मामले दर्ज हैं. जिस कारण ढुल्लू महतो फरार चल रहे थे. ढुल्लू महतो पर पुलिस की दबिश भाजपा नेत्री के साथ यौन उत्पीड़न और इरशाद मामले में थी. जिस कारण बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो 19 फरवरी को फरार हो गये थे. ढुल्लू महतो के फरार होने के बाद से पुलिसिया दबिश और बढ़ गयी. पुलिस लगातार ढुल्लू महतो के कई ठिकानों पर छापामारी कर तलाश कर रही थी. आखिरकार पुलिसिया दबिश के कारण ढुल्लू महतो ने 11 मई को धनबाद कोर्ट में पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर सरेंडर कर दिया था.

इसे भी पढ़ें – #CBSE 10वीं-12वीं के बचे हुए पेपर की परीक्षा तिथि जारी, जानें किस दिन होगी किस विषय की परीक्षा

यौन उत्पीड़न और इरशाद मामले में खारिज हो गयी थी जमानत

ढुल्लू महतो के वकील ने अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल की अदालत में यौन उत्पीड़न और इरशाद मामले में जमानत याचिका दायर की, जिसकी सुनवाई करते हुए शिखा अग्रवाल की अदालत ने दोनों जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद ढुल्लू महतो के वकील राधेश्याम गोस्वामी ने सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में ओरिएंटल आउटसोर्सिंग के मैनेजर मुकेश चंदानी से रंगदारी मामले में जमानत याचिका दायर की. इस मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरुण साव की अदालत ने ढुल्लू महतो को जमानत दे दी.

सत्ता परिवर्तन के कारण ढुल्लू को किया जा रहा बदनाम : राधेश्याम गोस्वामी

ढुल्लू महतो के वकील राधेश्याम गोस्वामी ने यह भी कहा कि सत्ता परिवर्तन के कारण ढुल्लू  महतो को बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि न्यायालय से बढ़ कर कोई नहीं है. जिस तरह सोमवार को रंगदारी मामले में ढुल्लू महतो को जमानत मिली है उसी तरह सभी मामले में ढुल्लू महतो को जमानत मिल जायेगी और ढुल्लू महतो बाइज्जत बरी हो जायेंगे.

इसे भी पढ़ें – #Dhanbad : गांजा तस्करी में निर्दोष को जेल भेजने के मामले की जांच में आयी तेजी, अधिकारियों की बढ़ सकती है परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button