
Chatra (Kanhachatti) : राजपुर थाना क्षेत्र के तमासीन जलप्रपात में गुरुवार को स्वतन्त्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर घूमने आये एक युवक की जान सेल्फी लेने के चक्कर में चली गयी.
हजारीबाग के रोमी पेलावल निवासी मो. जिब्राइल अंसारी का पुत्र मो. तौफीक अंसारी अपने चार दोस्तों के साथ तमासीन फॉल घूमने आया था. घूमने के दौरान तौफीक अंसारी बड़ा दह के पास मोबाइल से सेल्फ़ी लेने लगा. तभी उसका पैर पत्थर से फिसला और वह बड़ा दह में जा गिरा.
इसे भी पढ़ें : शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ अंतर जिला स्थानांतरण
दोस्तों ने उसे निकालने की कोशिश की पर नाकाम रहे. बाद में जब शाम हो गयी तो तुलबुल, अरमेदाग, परसौनी गांव के ग्रामीणों ने भी युवक को निकालने का प्रयास किया. रात होने के कारण गुरुवार को नहीं निकाला जा सका.
शुक्रवार सुबह होते ही ग्रामीणों ने दोबारा कोशिश की तो पत्थर में फंसा हुआ तौफीक का शव निकाला जा सका.
इसे भी पढ़ें : साहेबगंज से 26 अगस्त को शुरू होगी जेएमएम की बदलाव महारैली सह आमसभा
चौपारण पुलिस ने मानवता को किया शर्मसार
शुक्रवार को जब शव लेकर परिजन चौपारण थाना पहुंचे तो चार घंटे तक शव वहीं पड़ा रहा. पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र के बाहर की घटना बताकर पोस्टमॉर्टम करना से इनकार कर दिया.
मृतक के भाई मो तनवीर ने बताया कि गिड़गिड़ाने का कोई असर नहीं हुआ और शव को इटखोरी थाना भेज दिया गया. बाद में इटखोरी पुलिस ने भी राजपुर थाना क्षेत्र का मामला बताते हुए राजपुर भेज दिया. राजपुर पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए शव को चतरा भेजा. मामले में बरही डीएसपी से दूरभाष पर बात की गयी तो उन्होंने भी पल्ला झाड़ लिया.
इसे भी पढ़ें : कक्षा एक से पांच के लिए नवनियुक्त 24 शिक्षकों को रांची जिले के स्कूलों में मिली पोस्टिंग




