JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग का हुआ गठन, हिदायतुल्ला खान बनाये गये अध्यक्ष

Ranchi : झारखंड सरकार ने झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग का गठन कर दिया है. इसके अध्क्षय हिदायतुल्ला खान बनाये गये हैं. आयोग में दो उपाध्यक्ष बनाये गये हैं. इनके अलावा 8 सदस्य बनाये गये हैं. उपाध्यक्षों में शमशेर आलम और ज्योति सिंह मथारू के नाम शामिल हैं. वहीं मोस्लेउद्दीन तौसिफ, सुशील मरांडी, वारिश कुरैशी, सफ्फार अंसारी, बरकत अली, इकरारुल हसन, सविता टुडू व सोगरा बीवी को सदस्य बनाया गया है. हालांकि जैन समाज के एक भी व्यक्ति को इसमें जगह नहीं मिल सकी है।

इसे भी पढ़ें – चैंबर चुनाव में किया गया बदलाव, तीन प्रमंडल में होनेवाला चुनाव अब रांची में ही होगा

Related Articles

Back to top button