
Dhanbad : DAV स्कूल के खेल मैदान के बीच से सड़क निर्माण के विरोध में धनबाद बचाओ आंदोलन के तहत झारखंड अस्मिता जागृति मंच के बैनर तले दूसरे दिन शुक्रवार को दर्जनों स्कूली बच्चों ने धरना दिया.
धरना पर बैठे मंच के अध्यक्ष रंजीत परमार ने कहा कि डीएवी प्लस 2 स्कूल, दरी मोहल्ला, पुराना बाजार के खेल मैदान पर सड़क निर्माण कर स्कूल के खेल मैदान के अस्तित्व को समाप्त करने की साजिश रेल प्रशासन और नगर निगम की मिलीभगत से रची जा रही है.
उन्होंने कहा कि मैदान से सटे बाउंड्रीवाल के बाद भी सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त जगह है. उस दिशा से सड़क निर्माण किया जाना चाहिए.
अगर रेलवे प्रशाशन का यही रवैया रहा तो अस्मिता जागृति मंच आगे उग्र आंदोलन करेगा. हम किसी भी हाल में DAV स्कूल के खेल मैदान को उजड़ने नहीं देंगे.
इसे भी पढ़ें : #Palamu: इस गांव में पहाड़ पर ही काम करता है इंटरनेट, खाद्यान्न लेने में बीत जाता है पूरा दिन
स्कूल की मान्यता पर उत्पन्न हो सकता है खतरा
वहीं कई स्थानीय लोगों ने कहा कि स्कूल में बच्चों के लिए खेल का मैदान होना अनिवार्य है. ऐसे में खेल मैदान पर सड़क बनने से स्कूल की मान्यता पर खतरा उत्पन्न हो सकता है.
स्कूल के खेल का मैदान नहीं होने से शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार स्कूल को मान्यता नहीं मिलती है. यह मानकों की अवेहलना है. ऐसे में स्कूल की मान्यता भी रद्द हो सकती है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्कूल की मान्यता रद्द हो जाने से स्कूल में अध्यनरत 12 सौ बच्चों के भविष्य संकट मंडराने लगा है.
इसे भी पढ़ें : बिना प्रोफेसर के चल रहे हैं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के 28 विभाग
DAV स्कूल के बच्चे भी दिखे चिंतित
वहीं स्कूल के बच्चे भी खेल मैदान उजड़ने की आशंका से चिंतित नजर आये. स्कूल के बच्चों ने बताया कि इस खेल मैदान से हम बच्चों को काफी लाभ मिलता है.
यह खेल मैदान हम बच्चों के शारीरिक विकास सहायक बनता है. यहां से हमलोगों ने कई खेल सीखे हैं. मैदान नहीं रहने से हमलोगों को काफी दिक्कत होगी और हम लोग किसी भी खेल का अभ्यास नहीं कर पायेंगे.
इसे भी पढ़ें : #Import-एक्सपोर्ट के नाम पर गिरिडीह के कारोबारी से 80 लाख की ठगी, नाइजीरिया का लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार




