
Jamshedpur : शहर के सबसे पुराने क्लब के रूप में ज्योति क्लब ने अपनी 50 साल की स्वर्णिम यात्रा पूरी की है. बुधवार को लोयोला स्कूल के प्रांगण में ज्योति क्लब के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ज्योति क्लब के इस गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ फादर रैक्टर फादर थॉमस सी, फादर पायस, फादर दयानिधि, उप प्रधानाचार्या लोयोला स्कूल तथा उप प्रधानाचार्या जूनियर के द्वारा किया गया. इस अवसर पर ज्योति क्लब के हेड मॉडरेटर फादर थॉमस सी ने ज्योति क्लब द्वारा युवाओं में समाज सेवा की भावना के विकास के लंबे इतिहास की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें – Jharkhand News: अगले तीन साल में दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी कर रहे हैं रिटायर, अभी है 54 पद खाली
इस अवसर पर ज्योति क्लब के सदस्यों द्वारा मधुर संगीत एवं नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. 11वीं तथा 12वीं कक्षा के छात्रों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. लोयोला स्कूल ज्योति यूनिट के प्रेसिडेंट उत्कर्ष गुप्ता एवं वाइस प्रेसिडेंट वैष्णवी सिंह का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अथक प्रयास रहा. ज्योति क्लब यूनिट मॉडरेटर डॉक्टर ज्योति श्रीवास्तव तथा तहमीना अख्तर के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा सराहनीय रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई. तकनीकी टीम के रुद्रांश एवं उसकी टीम ने क्लब के 50 साल के शानदार सफर को वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया. कक्षा 11वीं और 12वीं ज्योति क्लब के सदस्य इस कार्यक्रम के प्रत्यक्षदर्शी बने.
इसे भी पढ़ें – Jee Advanced से है झारखंड में एडमिशन का मौका, जानिए, कहां – कितनी सीटें हैं उपलब्ध




