
Ranchi: अगले तीन साल में झारखंड में दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं. इनके रिटायर होने से झारखंड में सरकारी कामकाज प्रभावित हो सकता है, क्योंकि यहां पहले से ही आईएएस अधिकारियों की कमी है. कई विभाग प्रभार पर चल रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःसुनिए वायरल ऑडियो, खुद को इरफान अंसारी बताने वाला यह शख्स एसडीएम का नाम लेकर दे रहा कैसी गाली !
झारखंड में आईएएस अधिकारियों के 208 पद सृजित हैं. इनमें से 154 अधिकारी झारखंड में कार्यरत हैं. इनमें से 12 आईएएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. आंकड़े के हिसाब से झारखंड में अभी भी 54 आईएएस अधिकारियों की कमी है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे अमित खरे इसी माह 30 सितंबर 2021 में सेवानिवृत हो रहे हैं.
झारखंड के ये आईएएस अधिकारी हैं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
झारखंड के करीब एक दर्जन अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. इनमें से तीन अधिकारी मुख्य सचिव स्तर के हैं. वहीं कुछ और भी अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अमित खरे, निधि खरे व एनएऩ सिन्हा पर हैं. इसके अलावा भी कुछ अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.
इसे भी पढ़ेंःJee Advanced से है झारखंड में एडमिशन का मौका, जानिए, कहां – कितनी सीटें हैं उपलब्ध
रिटायर होने वाले आईएएस अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैः
आईएएस अधिकारियों के नाम वर्ष
अमित खरे 30-9-2021
इंदुशेखर चतुर्वेदी 31-10-2022
केके खंडेलवाल 31-7-2022
एनएन सिन्हा 31-7-2024
सुखदेव सिंह 31-3-2024
अरुण कुमार सिंह 31-12-2023
एल खिंयाग्ते 31-10-2024
एसकेजी रहाटे 30-4-2024
अमरेंद्र प्रताप सिंह 30-11-2023
राजीव अरुण एक्का 30-3-2024
सुरेंद्र सिंह 30-6-2024
जटाशंकर चौधरी 31-01-2023
चितरंजन कुमार 31-12-2021(राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी)
राजेश कुमार पाठक 31-05-2022




