Fashion/Film/T.V

#CAA_NRC पर जारी प्रदर्शन पर बोलीं दीपिका पादुकोण, ‘मुझे गर्व है कि हम डरे हुए नहीं है’

New Delhi: जेएनयू हमला, सीएए, एनआरसी जैसे मुद्दों को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं. कहीं इनके समर्थन में तो कहीं विरोध में. इन प्रदर्शनों पर अपनी बात रखते हुए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि लोग सामने आ रहे हैं और बिना किसी खौफ के अपनी आवाज उठा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःराज्यसभा चुनाव: #BJP को लग सकता है बड़ा झटका, यूपीए के पास दिख रहा 55 विधायकों का समर्थन

देश की राजधानी दिल्ली में अपनी आनेवाली फिल्म ‘छपाक’ का प्रमोशन करने आईं 34 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि यह जरूरी है कि लोग बदलाव लाने के लिए अपने विचार व्यक्त करें.

Acid Survivor लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बनीं फिल्म ‘छपाक’

दीपिका ने हिन्दी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा, ‘‘यह देखकर मुझे गर्व होता है कि हम अपनी बात कहने से डरे नहीं हैं. चाहे हमारी सोच कुछ भी हो, लेकिन मेरे ख्याल से हम देश और इसके भविष्य के बारे में सोच रहे हैं, ये अच्छी बात है.’’

इसे भी पढ़ेंःसर्वसम्मति से स्पीकर चुने गये रवींद्रनाथ महतो, तीसरी बार बने हैं विधायक  

10 जनवरी को रिलीज हो रही ‘छपाक’ की निर्देशक मेघना गुलजार ने कहा कि वह लोगों की पीड़ा महसूस कर सकती हैं, हालांकि मुद्दों की उन्हें अच्छी जानकारी नहीं है.

फिल्म छपाक को मेघना गुलजार ने किया है निर्देशित, 10 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

मेघना ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से (हमारे भी) विचार हैं. हम भी इसी समाज में रहते हैं, इसलिए हम प्रतिक्रिया देंगे. दुर्भाग्य से हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए इस वक्त टिप्पणी नहीं की जा सकती. लेकिन पीड़ा है, जागरूकता है.” उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि अमन का माहौल बन जाए.’’

गौरतलब है कि इन मुद्दों पर बॉलीवुड से जुड़ी कई शख्सियतों ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है और कई ने अपने विचार खुलकर व्यक्त किए हैं. हालांकि अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान समेत कई दिग्गज सितारों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है.

इसे भी पढ़ेंःNEWSWING EXCLUSIVE: ढुल्लू से रंगदारी मांगने वाले ने किया मानहानि मुकदमा, कहा – मेरी 10 करोड़ की संपत्ति हड़प ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button