Corona_UpdatesDhanbadHEALTHJharkhand

धनबाद: मेडिकल स्टॉफ को दिया गया कोरोना का टीका, 25 जनवरी से एनएमसीएच में वैक्सीनेशन

Dhanbad: कोरोना संक्रमण के खिलाफ देशभर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी के तहत शुक्रवार को भी धनबाद सदर अस्पताल में वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया. इसका उद्घाटन धनबाद उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने किया.

वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान सदर मेडिकल स्टॉफ को वैक्सीन दिया गया. आज के वैक्सीनेशन कार्यक्रम में अस्पताल में पदस्थापित नर्स अर्चना चटराज को सबसे पहले वैक्सीन का डोज दिया गया. इसके बाद धनबाद सिविल सर्जन गोपाल दास, वरीय चिकित्सक समेत कई लोगों ने वैक्सीन का डोज लिया.

इसे भी पढ़ें- इफको सर्वश्रेष्ठ को-ऑपरेटिव संस्था घोषित, 300 सहकारी संस्थाओं में मिला पहला स्थान

अबतक जिले के 200 लोगों को मिला वैक्सीन

मौके पर उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने बताया कि आज से सदर अस्पताल धनबाद में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. इसके बाद 25 जनवरी से एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भी वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा.

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रतिदिन एक सौ से अधिक लोगों को वैक्सीन का डोज मिल सके. अब तक जिले में 200 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है.

इसे भी पढ़ें- जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अवैध उत्खन्न व ढुलाई पर रोक लगाने के दिये निर्देश

वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं- उपायुक्त

उपायुक्त ने बताया कि लोग अफवाह से दूर रहे और निडर होकर वैक्सीनेशन कार्यक्रम का हिस्सा बनें. हालांकि पांच से सात लोगों को वैक्सीन लेने के बाद साइड इफेक्ट नजर आई. लेकिन वह स्वयं स्वस्थ भी हुए.

उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं है और लोग आगे बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चौकस है.

इसे भी पढ़ें- 4 जिलों की पुलिस मिलकर भी नहीं सुलझा पर रही है पूजा भारती हत्याकांड की गुत्थी

Related Articles

Back to top button