JharkhandRanchi

इफको सर्वश्रेष्ठ को-ऑपरेटिव संस्था घोषित, 300 सहकारी संस्थाओं में मिला पहला स्थान

Ranchi: उर्वरक क्षेत्र में देश की अग्रणी सहकारी संस्था इफको (इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड) को विश्व की सबसे सर्वश्रेष्ठ सहकारी संस्था घोषित किया गया है.

इफको प्रबंधन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल को-आपरेटिव एलायंस (आईसीए) द्वारा वर्ष 2020 के लिए प्रकाशित 9वीं वार्षिक विश्व सहकारी मॉनिटर (डब्ल्यूईएम) में इफको को विश्व के शेष को-ऑपरेटिव संस्था का दर्जा दिया गया है.

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर प्रति व्यक्ति कारोबार के अनुपात के आधार पर इफको ने विश्व की 300 सहकारी संस्थाओं में पहला स्थान हासिल किया है. इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद इफको के एमडी यूएस अवस्थी ने कहा कि यह उत्कृष्ट उपलब्धि इफको के लिए गौरव की बात है.

विदित हो कि आईसीए विश्व के 110 देशों के 315 को-ऑपरेटिव संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करता है. इस संस्था ने इफको को दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्ठ को-ऑपरेटिव का दर्जा दिया है.

इसे भी पढ़ें- 4 जिलों की पुलिस मिलकर भी नहीं सुलझा पर रही है पूजा भारती हत्याकांड की गुत्थी

Related Articles

Back to top button