
Chakradhrpur : चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में हाल के दिनों में करोड़ों रुपये की लागत से नाली और पीसीसी सड़क के निम्नस्तरीय और घटिया निर्माण के तूल पकड़ने के बाद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने शनिवार को विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. सबसे पहले उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर में निर्मित पीसीसी सड़क का निरीक्षण किया. निरीक्षण में पाया गया कि ठेकेदार द्वारा निम्न स्तर का कार्य करने से सड़क से गिट्टी उखड़ने लगी है और धूल उड़ रही है. मौके पर एई ने कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर में निर्मित पीसीसी सड़क, कार्मेल स्कूल पंप रोड और केनाल रोड निर्माण करने वाले संवेदकों द्वारा भारी अनियमितता बरती गयी है. इन तीनों सड़कों का निर्माण कराने वाले ठेकेदारों समेत शीतला मंदिर में कलवर्ट बनाने वाले संवेदक को नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर, कार्मेल स्कूल तथा केनाल रोड की सड़क बनानेवाले संवेदक पर कार्रवाई के लिए पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट में भी अनुशंसा की गयी है. साथ ही थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराया जा रहा है. जैसे ही रिपोर्ट आयेगी, कार्रवाई होगी. इधर, थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन से ठेकेदारों में हड़कंप है.
इसे भी पढ़ें – world vitiligo day : सफेद दाग पूरी तरह ठीक हो सकता है, यह वंशानुगत और छुआछूत से होनेवाली बीमारी नहीं : डॉ राजीव




