Corona_Updates

#Covid-19: BSF का हेड कॉन्सटेबल कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली स्थित मुख्यालय के दो फ्लोर सील

New Delhi: दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुख्यालय की दो मंजिलों को सील कर दिया गया है. ये कदम एहतियातन उठाया गया है. दरअसल बीएसएफ के हेड कॉन्सटेबल में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दो फ्लोर सील किये गये हैं.

बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल को 3 मई की देर रात को कोविड -19 से संक्रमित पाया गया. कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर ली गई है. उन सब का कोविड -19 टेस्ट किया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः#Ranchi: निजी अस्पतालों की लापरवाही से दो पत्रकारों के अजन्मे बच्चों की चली गयी जान, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जांच का आदेश

बीएसएफ ऑफिस के दो फ्लोर सील

बता दें कि बीएसएफ का आठ मंजिला मुख्यालय लोधी रोड पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित है. यहीं सीआरपीएफ का मुख्यालय भी है जिसे दो कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को सील कर दिया गया था.

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, “बल के मुख्यालय में काम कर रहा बीएसएफ का एक हेड कॉन्सटेबल तीन मई की रात कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. वह एक मई को कार्यालय आया था. हेड कॉन्सटेबल दूसरी मंजिल के एक कार्यालय में काम कर रहा था. कार्यालय की पहली और दूसरी मंजिल को एहतियातन बंद कर दिया गया है.”

उन्होंने कहा कि संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पृथक-वास में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि संपर्क में आए सभी लोगों की कोविड-19 जांच कराई जाएगी.
इसे भी पढ़ेंःएमपी सरकार ने बॉर्डर पर रोकी सूरत से गिरिडीह आने वाली बस, फंसे 45 प्रवासी मजदूर, सीएम से मदद की गुहार

सीमित कर्मचारी ही कर रहे थे काम

बता दें कि बीएसएफ के मुख्यालय में उसकी अभियान और प्रशासनिक शाखाओं के अलावा महानिदेशक (डीजी) और अन्य वरिष्ठ कमांडरों का दफ्तर है.

प्रवक्ता ने कहा कि मामला सामने आने से पहले विशेष एहतियात के तौर पर मुख्यालय को शुक्रवार शाम चार बजे बंद कर दिया गया था. अधिकारियों ने कहा कि हेड कांस्टेबल में बीमारी के कुछ लक्षण दिखने के बाद ऐसा किया गया था और उसे तत्काल चिकित्सा जांच के लिये भेजा गया था.

प्रवक्ता ने कहा कि सभी मौजूद कर्मचारियों से दफ्तर खाली करा लिया गया और दफ्तर परिसर की अच्छी तरह से साफ-सफाई कराई गई. उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को मुख्यालय बंद था और सुरक्षा कर्मियों और नियंत्रण कक्ष के कुछ सीमित सदस्यों को छोड़कर कोई कर्मचारी नहीं था.

उन्होंने कहा, कोविड-19 संक्रमण के नए मामले के मद्देनजर सीजीओ कॉम्प्लेक्स के समूचे ब्लॉक 10 (जहां बीएसएफ मुख्यालय स्थित है) को संक्रमण मुक्त करने का काम सोमवार फिर किया जा रहा.

उन्होंने कहा कि मानकों के मुताबिक हेड कांस्टेबल के संपर्क में रहे लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान भी की जा रही है और सभी मानकों का पालन किया जा रहा है. बता दें कि सीमा की निगरानी करने वाले इस अर्धसैनिक बल के कुल 54 जवान अब तक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंःलॉकडाउन में नरमी के बाद कुछ देशों में वायरस के तेजी से बढ़ने की खबर, भारत भी इस सूची शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button