Education & Career

UPSC ने सिविल सेवा पीटी की स्थगित, 20 मई के बाद घोषित होगी नयी तारीख

Ranchi : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से मई में होने वाली सिविल सेवा परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. यूपीएससी की ओर से इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. गौरतलब है कि यह प्रारंभिक परीक्षा आगामी 31 मई को होने वाली थी. जिसे लॉकडाउन के तीसरे चरण को देखते हुए फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.  परीक्षा की नयी तारीख की घोषणा 20 मई को की जायेगी.

इसे भी पढ़ें –#Ranchi: निजी अस्पतालों की लापरवाही से दो पत्रकारों के अजन्मे बच्चों की चली गयी जान, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जांच का आदेश

नयी तारीख जारी होने पर दी जायेगी एडमिट कार्ड

बतातें चलें कि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है, जो कि 17 मई तक है. इससे पहले लॉकडाउन का दूसरा चरण तीन मई तक था, जिसे बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है.

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले इसी सप्ताह जारी होने थे, लेकिन अब इस परीक्षा को ही स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा की नयी तारीख की घोषणा के बाद एडमिट कार्ड के जारी होने की जानकारी दी जायेगी.

यूपीएससी के मुताबिक, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देने वाले कई उम्मीदवारों ने आयोग से परीक्षा को स्थगित करने का निवेदन किया था.

इन उम्मीदवारों ने लॉकडाउन एवं कोरोना वायरस की वजह से परीक्षा को स्थगित करने का अनुरोध किया था. गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया था कि परीक्षा को री-शेड्यूल करते वक्त उम्मीदवारों को पर्याप्त समय दिया जायेगा, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो.

इसे भी पढ़ें –प्रवासी मजदूरों से घर वापसी के लिए अधिक किराया वसूलने के पीछे कौन सा गणित और रणनीति काम रही है, इसे समझिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button