
Ranchi: लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना गुरुवार सुबह से शुरू हो जायेगी. इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. कल ही प्रत्याशियों की किस्मत का ताला खुलनेवाला है. बता दें कि 23 मई को रांची लोकसभा सीट की मतगणना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने पंडरा स्थित कृषि बाजार प्रांगण का निरीक्षण किया और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. कंट्रोल रूम में जेनरल ऑब्ज़र्वर हरजिंदर सिंह, उपविकास आयुक्त दिव्यांशु झा, एसडीएम गरिमा सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने एक जॉइंट ब्रीफिंग भी की और पूरे परिसर का भ्रमण किया. मौके पर सिटी एसपी, ग्रामीण और ट्रैफिक एसपी समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 में 7.1% रहने का अनुमान, बुनियादी ढांचे की कमी
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
23 मई को होनेवाली मतगणना के दिन एक सौ के करीब मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पंडरा में एक कंट्रोल रूम में 10 मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे. मतगणना के दिन होनेवाली भीड़ को देखते हुए तीन ड्रॉप गेट बनाये गये हैं. पिस्का मोड सर्ड मैदान और संजय गांधी मेमोरियल के पास ड्रॉप गेट बनाया गया है. इसके अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल लगयेए गये हैं. मतगणना के दिन पंडरा बाजार समिति के पास ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात किये जायेंगे.
इसे भी पढ़ें – गठबंधन को खराब बताने वाली मोदी-शाह के NDA में 41 पार्टियां, जानें कौन-कौन दल हैं एनडीए में शामिल
गिनती 21 राउंड तक चलेगी
रांची लोकसभा की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 23 मई को पंडरा बाजार प्रांगण में बनाये काउंटिंग हॉल में विधानसभावार वोटों की गिनती की जायेगी. रांची लोस सीट की फाइनल गिनती 21 राउंड तक चलेगी. रांची लोकसभा सीट पर होनेवाली मतगणना की जानकारी इस बार सुविधा एप के माध्यम से भी मिलेगी. इसके लिए पंडरा स्थित मतगणना परिसर में बड़ी एलईडी लगायी जायेगी, ताकि किसी को मतगणना की जानकारी पाने में परेशानी न हो. मतगणना का कवरेज करनेवाले पत्रकारों को भी राउंड वाइज जानकारी दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें – CM ने ट्राइबल यूनिवर्सिटी बनाने की कही थी बात, जमीन तक नहीं की गयी चिह्नित
अलग-अलग बनाये गये हैं काउंटिंग हॉल
रांची लोकसभा सीट की सभी विधानसभा के लिए अलग-अलग काउंटिंग हॉल बनाये गये हैं. सभी हॉल में एक साथ वोटों की गिनती होगी. विधानसभावार हॉल में टेबल लगाये गये हैं. यानी कुल 6 हॉल में ईवीएम के वोट गिने जायेंगे, जबकि पोस्टल बैलट के लिए एक अलग मतगणना हॉल बनाया गया है. तैयारियां पूरी, फाइनल गिनती 21 राउंड तक चलेगी.
इसे भी पढ़ें – केएन चौबे और नीरज सिन्हा DGP बनने की रेस में सबसे आगे, 31 मई को रिटायर हो रहे डीके पांडेय



