Bihar

#CoronaViruslockdown : नीतीश ने दी राहत- राशन कार्डधारियों को एक महीने का राशन, पेंशनधारियों को तीन महीने का अग्रिम पेंशन

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये गये लॉकडाउन के परिप्रेक्ष्य में सहायता पैकेज की घोषणा की है. मुख्यमंत्री आवास पटना के एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस से उत्पन्न संक्रमण की गंभीर स्थिति की सोमवार को समीक्षा की.

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक वीडियो में नीतीश ने बताया कि बैठक में लॉकडाउन के परिप्रेक्ष्य में लोगों को सहायता पैकेज देने के संबंध में कई निर्णय लिये गये.

इसे भी पढ़ें – #LockdownNow: रांची से इटली गये विनय गुड़िया ने सुनायी आपबीती, दिखाया इटली का दर्दनाक दृश्य

सीधे खाते में जायेगी राशि

उन्होंने कहा कि सभी राशन कार्डधारी परिवारों को एक माह का राशन मुफ्त में दिया जायेगा. नीतीश ने कहा कि सभी प्रकार के पेंशनधारियों (मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन) को अगले तीन माह की पेंशन अग्रिम तौर पर तत्काल दी जायेगी. यह राशि उनके खाते में सीधे अंतरित की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – #Corona : रांची सदर अस्पताल में 200 बेड तैयार करने का सीएम का निर्देश 

राशन कार्डधारियों को एक हजार रुपये

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन क्षेत्र के सभी नगर निकाय क्षेत्रों एवं प्रखंड मुख्यालय की पंचायत में अवस्थित सभी राशन कार्डधारी परिवारों को एक हजार रुपये प्रति परिवार दिया जायेगा. यह राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की जायेगी.

नीतीश ने कहा कि पहली से 12वीं कक्षा तक के सभी छात्र/छात्राओं को देय छात्रवृति आगामी 31 मार्च तक उनके खाते में दे दी जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को एक माह के मूल वेतन के समतुल्य प्रोत्साहन राशि दी जायेगी.

मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि लॉकडाउन के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी की गयी सलाह का अनुपालन करें. आपके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी. समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा तथा मुख्य सचिव दीपक कुमार सहित वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क आठ रुपये लीटर तक बढ़ाने का अधिकार हासिल किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button