
Dhanbad : धनबाद के गुरु नानक कॉलेज की महिला शाखा के मल्टीपरपस हॉल में जीएनसी अल्युमिनि संगठन द्वारा दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर विषय पर छात्राओं को जागरूक किया गया. मुख्य वक्ता के तौर पर लॉ कॉलेज के प्रो. डॉ अमरेश चौधरी के रूप में मौजूद थे. कार्यक्रम का विधिवत संचालन प्राचार्य डॉ. संजय प्रसाद के मार्गदर्शन से संपन्न हुआ.
प्रो. अमरेश चौधरी ने वर्तमान में दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसे बढ़ते अपराधों पर चिंता जतायी और इसकी कड़ी निंदा की. ऐसे अपराध समाज के विकास में बाधक हैं, इस पर जल्द से जल्द अंकुश लगाने की आवश्यकता है. विधिक जागरूकता से इस पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है. उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दहेज और घरेलू हिंसा जैसे अपराध हमारे समाज के लिए कैंसर और दीमक है, जो धीरे- धीरे समाज की शांति और अमन को खा रहा है. उन्होंने छात्राओं को विधिक जानकारी देते हुए इस कानून का सही प्रयोग करने के लिए जागरूक किया, उन्होंने कहा कि जनमानस में घरेलू हिंसा के प्रति कानून की जानकारी होना और उनका उपयोग करना दोनों अलग-अलग चीजें होती है. उन्होंने मानव अधिकार अधिनियम का उल्लेख किया और छात्राओं से बातचीत करके कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं की भी चर्चा की. अपने वक्तव्य में घरेलू हिंसा के उन आंकड़ों पर भी चर्चा की, जो जानकारी के अभाव में समाज में घटित होती है. प्रो. इन चार्ज रंजना दास ने अपने संबोधन में छात्राओं को शर्म और झिझक से बाहर निकलकर व्यक्तिगत और सामाजिक समस्या के बीच अंतर को समझने का संदेश दिया. आज अधिकांश घरेलू समस्याएं इसलिए उभरने लगी है. क्योंकि लोग इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देखते हैं और प्रताड़ना सहते हैं.
मंच संचालन प्रो. दलजीत सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. संजय सिन्हा के द्वारा दिया गया. कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र राकेश रेवाड़ी, गोविंद बरनवाल, प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. डॉ रंजना दास (महिला शाखा), प्रो. डॉ. नीता ओझा, प्रो. डॉ. वर्षा सिंह, प्रो. पीयूष अग्रवाल, प्रो. अभिषेक सिन्हा, प्रो. साधना सिंह, प्रो. सिमरन श्रीवास्तव, प्रो.सिमरन छाबड़ा, प्रो. मनीषा कुमारी, प्रो. किरण, प्रो. पुष्पा, प्रो. उदय समेत अन्य शिक्षकेतर कर्मियों की उपस्थिति रही.
इसे भी पढ़ें – धनबाद के झमाडा में अनुकंपा के आधार पर नियोजन की मांग को लेकर आश्रितों ने भिक्षाटन कर जताया विरोध



