JharkhandLead NewsSports

झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023: कोरिया और मलेशिया का मुकाबला 1-1 पर छूटा

Ranchi : झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 टूर्नामेंट के चौथे दिन का पहला मैच कोरिया और मलेशिया के बीच खेला गया. मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा. कोरिया ने तीसरे क्वार्टर में मलेशिया के खिलाफ 1 गोल दागा था. पहले क्वार्टर और दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से एक दूसरे पर हमले होते रहे पर इस दौरान एक भी गोल नहीं हो सका. अंततः तीसरे क्वार्टर में कोरिया को एक गोल दागने में सफलता मिली. टीम के लिए यह गोल सिओ सुयंग ने पेनाल्टी कार्नर के जरिये दागा. चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें एक दूसरे पर हमले करती रहीं. इस दौरान मलेशिया ने कोरिया के खिलाफ एक गोल दाग दिया. अंततः मुकाबला 1-1 पर खत्म हुआ. मलेशिया के लिए अजहर नूर ने एक गोल किया.

कोरिया की सुयंग को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. मौके पर मंत्री (झारखंड) जोबा मांझी, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, एडिशनल सेक्रेटरी एल ख्यांगते (वन विभाग, झारखंड सरकार), भारतीय महिला टीम की पूर्व कैप्टन असुंता लकड़ा और हॉकी इंडिया के पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – मिशन 2024 के लिए कमर कसने लगी झारखंड पार्टी, तीन लोकसभा सीटों पर NDA-I.N.D.I.A को देगी टक्कर

Related Articles

Back to top button