JharkhandRanchi

एडवोकेट एसोसिएशन ने हाइकोर्ट के नये भवन के लिए सिटी बस सेवा शुरू करने को लेकर हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को लिखा पत्र

Ranchi : धुर्वा स्थित हाइकोर्ट के नये भवन में आने-जाने के लिए सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए रांची नगर निगम को आदेश देने का आग्रह करते हुए एडवोकेट एसोसिएशन ने रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखा है. एसोसिएशन के सचिव नवीन कुमार ने पत्र में रजिस्ट्रार जनरल को बताया है कि हाइकोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने धुर्वा स्थित हाइकोर्ट के नये भवन में शिफ्ट होने के पहले वादा किया था कि हाइकोर्ट शिफ्ट होने के बाद वहां स्पेशल बस सर्विस शुरू की जायेगी, लेकिन दुर्भाग्य है कि अब तक एक भी सिटी बस नये हाइकोर्ट भवन नहीं जाती है.

इससे अधिवक्ताओं एवं मुव्वकिलों को हाइकोर्ट आने-जाने के दूसरे साधनों से काफी राशि खर्च करनी पड़ती है. इसलिए बरियातू, रातू रोड, पुराने हाइकोर्ट कैंपस, दलादली चौक, रेलवे/ बस स्टैंड से सुबह एवं शाम में हाइकोर्ट के नये कैंपस के लिए बस सेवा जल्द शुरू की जाये.

इसे भी पढ़ें – बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची के फिर अध्यक्ष निर्वाचित हुए आरके मल्लिक, जानें और किन्हें मिली कौन सी जिम्मेवारी

Related Articles

Back to top button