
Dhanbad: धनबाद के झमाडा में अनुकंपा के आधार पर नियोजन की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे मृतकों के आश्रितों ने सोमवार को झमाडा कार्यालय से लेकर रणधीर वर्मा चौक तक भिक्षाटन कर विरोध जताया. इस दौरान सरकार से नियोजन देने की मांग की. मृतक के आश्रितों ने बताया कि लगभग बारह वर्षों से झमाडा में कार्यरत मृतकों के आश्रित अनुकंपा के आधार पर नियोजन की मांग कर रहें हैं. राज्य सरकार द्वारा कई कई बार नियोजन देने की बात भी कही गयी है, पर आजतक नियोजन नहीं मिला जिसको लेकर आज विरोध जताते हुए आश्रितों ने भिक्षाटन किया और साथ ही राज्य सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगायी है.

इसके साथ ही लगभग दो वर्षों से धरना पर बैठे हुए हैं लेकिन जिले के वरीय अधिकारी इसी रास्ते से गुजरते हैं. लेकिन आज तक जाने की कोशिश नहीं की कि हम लोग धरना किस लिए देना है. उन्होंने कहा कि हम लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है. कोई बीमार पड़ जा रहा है तो उनके इलाज के लिए भी पैसे नहीं होते हैं. वही हम लोग इस धारणा में दो से तीन दिन तक भूखे ही आंदोलन करते हैं. ऐसे में परेशान होकर आज भिक्षाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वही आगे भी इस तरह की कार्यक्रम किए जाएंगे.




