
Ranchi : राज्य में बुधवार को 980 नये कोरोना पॉजिटिव मिले. इनमें सीएम हाउस के 22 लोग भी शामिल हैं. बुधवार को बोकारो के 71, चतरा के 4, धनबाद के 6, दुमका के 26, गढ़वा के 16, गिरिडीह के 5, गोड्डा के 341, गुमला के 12, हजारीबाग के 21, खूंटी के 27, कोडरमा के 6, लोहरदगा के 2, पाकुड़ के 33, पलामू के 51, लोहरदगा के 2, रांची के 139, साहेबगंज के 25, सरायकेला के 8, सिमडेगा के 17, प. सिंहभूम के 34 लोग पॉजिटिव पाये गये. इसके साथ ही राज्य में कुल 15050 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गये.
बुधवार को राज्य में 7 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी. इनमें पूर्वी सिंहभूम के 1, गिरिडीह के 1, खूंटी के 1, रांची के 3 और प. सिंहभूम के 1 मरीज शामिल हैं.
झारखंड में मंगलवार को अब तक 399 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. मंगलवार को सीएम आवास से लिये गये सैंपल में मुख्यमंत्री व उनके परिवार के सदस्य भी शामिल थे. सीएम हेमंत सोरेन औऱ उनके परिवार के किसी भी सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव नहीं आयी थी.
इसे भी पढ़ें – जायडस केडिला 6 अगस्त से वैक्सीन के दूसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल करेगी शुरू
झारखंड में ऐसे बढ़े मामले
31 मार्च: राज्य में पहला केस राजधानी के हिंदपीढ़ी में मिला था. यह 22 साल की मलेशियाई महिला थी. यह तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच करायी गयी थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी.
2 अप्रैल: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. वो कुछ दिनों पहले कोलकाता से लौटा था.
5 अप्रैल: बोकारो से तीसरा केस सामने आया, जहां बांग्लादेश से लौटी एक महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी. वह तबलीगी जमात में शामिल हुई थी.
6 अप्रैल: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से 54 साल की महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई. कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं. इसके मलेशियाई महिला के सीधे संपर्क में आने की सूचना थी.
9 अप्रैल: एक साथ 9 पॉजिटिव केस आने के बाद झारखंड में कुल मरीजों की संख्या 13 हुई. नये मरीजों में 4 बोकारो जिले के चंद्रपुरा इलाके के थे. 5 रांची के हिन्दपीढ़ी के रहनेवाले थे.
11 अप्रैल: झारखंड एक साथ तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 17 हो गयी. रांची, हजारीबाग व कोडरमा जिला से एक-एक मरीज मिले थे. कोडरमा डीसी के अनुसार जिस मरीज को कोडरमा का बताया गया वह गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र का था.
12 अप्रैल: झारखंड में कोरोना के दो और मरीजों की पुष्टि हुई. दोनों मरीज बोकारो के गोमिया प्रखंड के साड़म गांव के दलाल टोला के रहने वाले थे.
13 अप्रैल: झारखंड में 13 अप्रैल को पांच और कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इन नये मरीजों में तीन रांची के हैं, जबकि एक बोकारो व एक गिरिडीह जिले का है.
14 अप्रैल: तीन नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें दो मरीज रांची के हिन्दपीढ़ी के थे. जबकि एक मरीज सिमडेगा जिले का था. तीनों नये मरीजों का तबलीगी कनेक्शन रहा है.
15 अप्रैल: धनबाद के एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. राज्य में कुल मामले 29 हो गये.
17 अप्रैल: रांची के हिंदपीढ़ी से तीन और कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें एक पति-पत्नी भी शामित थे. कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 32 हो गयी.
18 अप्रैल: धनबाद के एक रेल कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसके अलावा हिंदपीढ़ी से पकड़े गये तबलीगी जमात से जुड़े एक और विदेशी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. यह त्रिनिदाद एंड टोबैगो का रहनेवाला है. राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 34 हो गयी.
19 अप्रैल: झारखंड में सात लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इनमें से छह रांची और एक सिमडेगा का है. रांची के छह मरीजों में एक बेड़ो और पांच हिंदपीढ़ी के हैं. राज्य में मरीजों की संख्या 41 हो गयी.
20 अप्रैल: बोकारो के साड़म में एक बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई जो कोरोना से ही जान गवां चुके व्यक्ति का भाई है. इसी दिन देर शाम दो मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इसमें एक रांची, एक देवघर और एक हजारीबाग का है.
22 अप्रैल: 4 और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इनमें तीन रांची के व एक गढ़वा का है. रांची के मरीजों में हिन्दपीढ़ी निवासी 28 साल का युवक भी शामिल है जिसका भाई 16 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.23 अप्रैल: रांची में 7 और कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें से 6 हिंदपीढ़ी का और एक बेड़ो का मामला है.
24 अप्रैल: देवघर के एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. उसके कुछ घंटे बाद रांची के हिन्दपीढ़ी से दो और मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई.
25 अप्रैल: रांची में चार मरीज और पलामू में 3 मरीज मिले. रांची के मरीजों में 4 हिन्दपीढ़ी के व 1 कांटाटोली का. पलामू के तीनों मरीज लेस्लीगंज के.
26 अप्रैल: कुल 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि. इनमें पांच नर्सें भी शामिल. गढ़वा के दो बच्चे पॉजिटिव मिले जो पूर्व में मिले मरीज के बेटे हैं. एक मामला जामताड़ा से भी सामने आया.
27 अप्रैल: कुल 20 मामले सामने आये. यह एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सर्वाधिक संख्या रही. कुल संख्या 103 हो गयी.
29 अप्रैल: दो मरीजों का पता चला जिसमें एक जामताड़ा का है. राज्य में संख्या हुई 107.
30 अप्रैल: एक गर्भवती समेत तीन मरीज रांची से मिले. एक मरीज गोड्डा में मिला. आंकड़ा 111 पहुंचा.
01 मई: दो नये रांची के हिन्दपीढ़ी से मिले. राज्य का आंकड़ा 113 पहुंचा.
01 मई: देवघर में कोरोना का दो नये मरीज मिले. राज्य का आंकड़ा हुआ 115.
05 मई: रांची के हिन्दपीढ़ी से 8 मरीजों की पुष्टि. दो मरीज दुमका से मिले. राज्य में संक्रमण के मामले हुए 125.
06 मई: दो नये कोरोना मरीज मिले. इसमें एक रिम्स का स्टाफ, जबकि दूसरा हिन्दपीढ़ी का निवासी. राज्य में संक्रमण के मामले 127 हुए.
07 मई: पांच नये कोरोना मरीज मिले. सभी पलामू के निवासी. राज्य का आंकड़ा 132 हुआ.
08 मई: गढ़वा के 20 और कोडरमा के 2 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव. झारखंड में संक्रमण के मामले हुए 154.
09 मई: मुंबई से लौटे मां-बेटे मिले कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमण के मामले हुए 156.
10 मई: गिरिडीह से 3 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड में कुल 160 मामले
11 मई: रांची के हिन्दपीढ़ी से एक और गिरिडीह के जमुआ से एक कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि, राज्य का आंकड़ा हुआ 162.
12 मई: 6 हजारीबाग जिले से, 2 पूर्वी सिंहभूम जिले से, एक गिरिडीह से, एक रांची से और एक लातेहार नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि. राज्य का आंकड़ा 173 हुआ.
13 मईः झारखंड में आठ मरीज मिले. 4 मरीज गिरिडीह, दो रांची और दो कोडरमा से.
14 मई: पलामू से 7, रांची से 5, हजारीबाग से 8, कोडरमा से 1 और जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव. राज्य का आंकड़ा हुआ 203.
15 मई : पूर्वी सिंहभूम जिले से एक, गढ़वा में 4, हजारीबाग में 6, धनबाद में 1. झारखंड का आंकड़ा पहुंचा 215.
16 मई : रांची और गढ़वा से मिले एक-एक नये कोरोना संक्रमित. राज्य का आंकड़ा हुआ 217.
17 मई : दो रामगढ़, एक हजारीबाग, एक रांची, एक लोहरदगा और एक देवघर से मिले नये कोरोना पॉजिटिव. राज्य में संक्रमण के केस हुए 223.
18 मई : लातेहार जिले से तीन जबकि जमशेदपुर, हजारीबाग, चाईबासा, गढ़वा, धनबाद व गुमला से एक-एक (कुल 9) नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले 232 हुए.
19 मई : हजारीबाग से 6, कोडरमा से 3, रांची, रामगढ़, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, सिमडेगा व गुमला जिले से एक-एक (कुल 16) नये कोरोना पॉजिटिव मिले. राज्य में संक्रमण के मामले 248 हो गये.
20 मई : रिकॉर्ड 42 नये कोरोना मरीजों का पता चला. इनमें 18 गढ़वा, 1 हजारीबाग, 5 कोडरमा, 9 जमशेदपुर, 5 गिरिडीह, 1चतरा, 1 धनबाद, 1 सरायकेला और 1 गुमला के मरीज. राज्य में हुए 290 केस.
21 मई : कुल 18 नये केस (रांची के 7, बोकारो के 5, कोडरमा के 2, सरायकेला के 2, गिरिडीह के 1 व जमशेदपुर के 1 मरीज). राज्य का आंकड़ा 308 पहुंचा.
22 मई : कुल 15 नये केस (8 हजारीबाग के, 7 गुमला के, 3 चाईबासा के, 3 रामगढ़ के, एक जमशेदपुर का). राज्य का आंकड़ा 330.
23 मई : कोडरमा के 11, जमशेदपुर के 3, सिमडेगा के 4 और रांची के 2 मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले (कुल 20). राज्य में हुए 350 केस.
24 मई : पाकुड़, जमशेदपुर व हजारीबाग से 4-4 लोग, गढ़वा, चक्रधरपुर, रामगढ़ व धनबाद से 3-3 लोग, कोडरमा से 2 और रांची से 1 कोरोना पॉजिटिव (एक दिन में कुल 27 लोग). झारखंड का आंकड़ा हुआ 377.
25 मईः राज्य में 31 नये केस सामने आये. इनमें रांची के सिल्ली से 10, लातेहार से 5, सिमडेगा से 3, चाइबासा से 3, बोकारो से 2, गढ़वा से 2, रामगढ़ से 2 और जमशेदपुर, पलामू, खूंटी व गुमला से एक-एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई. झारखंड का आंकड़ा हुआ 408.
26 मई : कुल 29 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. 3 धनबाद से (दो सदर अस्पताल के कर्मी और एक सिंदरी निवासी), गुमला से 6, हजारीबाग से 3, लोहरदगा से 1, खूंटी से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 4, पूर्वी सिंहभूम से 2, गढ़वा से 3, पलामू से 2 और कोडरमा से 2 नये मरीज. एक सिकिदरी में सड़क हादसे में मारा गया प्रवासी मजदूर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी जो बंगाल का रहने वाला था. राज्य में 437 केस हुए.
27 मई : हजारीबाग से 8, रामगढ़ से 4, कोडरमा से 2, जमशेदपुर से 3 और चाईबासा, लातेहार, व रांची से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले (कुल 20). राज्य में 457 केस हुए.
28 मई : बोकारो से 3, जमशेदपुर से 6, गुमला से 3, गढ़वा से 2, रांची से 2, धनबाद से 1, गिरिडीह से 1 नये मरीज मिले. राज्य में संक्रमण के केस हुए 476.
29 मई : जमशेदपुर से 15, हजारीबाग से 10, कोडरमा से 7, रामगढ़ से 9, धनबाद से 3, बोकारो से 2 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज (कुल 46). झारखंड का आंकड़ा 522 हुआ.
30 मई : जमशेदपुर से 43, धनबाद से 13, हजारीबाग व सिमडेगा से 4-4, गढ़वा व खूंटी से 2-2, पलामू, साहिबगंज, पाकुड़ व गुमला से 1-1 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले. राज्य का आंकड़ा 594 हुआ.
31 मई: धनबाद से 23, जमशेदपुर से 10, साहेबगंज से 2, लोहरदगा से एक, हजारीबाग से 3, रामगढ़ से एक व रांची से एक (आइआइएम का कर्मचारी) नये मरीज. राज्य का आंकड़ा 635 पहुंचा.
1 जून : राज्य का आंकड़ा 675 हुआ.
2 जून : रामगढ़ से 19, धनबाद से 8, रांची से 6, हजारीबाग से 5, पूर्वी सिंहभूम से 8, दुमका से 2 तथा सरायकेला, गढ़वा, पलामू, बोकारो और गिरिडीह से एक-एक मरीज (कुल 53). राज्य का आंकड़ा 728 हुआ.
3 जून : रांची से 1,बोकारो से 1,हजारीबाग से 1,सिमडेगा से 8,कोडरमा से 1,पलामू से 6,जमशेदपुर से 12,लातेहार से 3,रामगढ़ से 5,चाईबासा से 1,गुमला से 1,सरायकेला से 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इसके साथ ही झारखंड में कुल(49 ) नये मामलों से मरीजों की संख्या 775 हो गयी.
4 जून : कुल 62 नये मरीज. जमशेदपुर के 14, कोडरमा के 13, गढ़वा के 10, सिमडेगा के 10 (इटकी 7, रिम्स 2, मेडिका 1), हजारीबाग के 4, गुमला के 3, खूंटी के 3, लातेहार के 1, पलामू के 1, बोकारो के 1, सरायकेला के 1 और रांची के 1 व्यक्ति शामिल. राज्य का आंकड़ा हुआ 843.
5 जून : कुल 95 केस. सिमडेगा से 30, हजारीबाग से 26, रामगढ़ से 7, गढवा से 6, लातेहार से 6, कोडरमा से 1, गुमला से 1, जमशेदपुर से 15, धनबाद से 1, रांची से 1 और पलामू से 1. झारखंड में हुए 938 मामले.
6 जूनः कुल 92 केस. 34 सिमडेगा के, 21 रामगढ़ के, 10 गुमला के, 6 पूर्वी सिंहभूम के, 5 पश्चिमी सिंहभूम के, 3 लातेहार, 3 हजारीबाग, 3 रांची, 2 पलामू, एक खूंटी, एक गुमला और एक सरायकेला जिले के. राज्य में कुल 1030 मामले हुए.
7 जून : 113 नये केस मिले. राज्य में हुए 1143 मामले.
8 जून : चतरा से 17, देवघर से 5, धनबाद से 19, पूर्वी सिंहभूम से 1, गिरिडीह से 1, गुमला से 15, हजारीबाग से 3, गढ़वा से 5, जामताड़ा से 9, खूंटी से 3, लातेहार से 8, लोहरदगा से 10, पाकुड़ से 12, रामगढ़ से 2, सिमडेगा से 46, रांची से 3 नये पॉजिटिव मिले. कुल 159. झारखंड में 1302 केस.
9 जून : सिमडेगा जिले से 24, पूर्वी सिंहभूम जिले से 7, पश्चिमी सिंहभूम से 10, गुमला से 3, चतरा से 6, गढ़वा से 2, रामगढ़ से 3, पलामू से 2, RIMS से 4, लोहरदगा से 9 और कोडरमा से 16 लोग (कुल 93) कोरोना पॉजिटिव मिले. झारखंड में हुए 1423 केस.
10 जून : बोकारो से 2, चतरा से 5, जमशेदपुर से 20, गिरिडीह से 19, हजारीबाग से 7, खूंटी से 2, कोडरमा से 12, लोहरदगा से 5, पाकुड़ से 12, पलामू से 7, रामगढ़ से 2, सरायकेला से 2, सिमडेगा से 30 और चाईबासा से 2 पॉजिटिव मरीज मिले. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1551 हुई.
11 जून : लोहरदगा से 1, तातेहार से 5, सिमडेगा से 5, पूर्वी सिंहभूम से 5, पश्चिमी सिंहभूम से 2, कोडरमा से 5, रामगढ़ से 7, रांची से 9, गुमला से 5 और सिमडेगा से 15 लोग (कुल 59 केस). राज्य का आंकड़ा 1609 हुआ.
12 जूनः चतरा से 1, गुमला से 1, सिमडेगा से 4, पश्चिमी सिंहभूम से 4, पूर्वी सिंहभूम से 4, लातेहार से 2, पलामू से 7, रामगढ़ से 4, चतरा से 2, RIMS (रांची) से 3 व गुमला से 18 लोग. राज्य का आंकड़ा 1657 हुआ.
13 जून :कुल 68 मरीज मिले. कोडरमा से 35, गढ़वा से 2, रामगढ़ से 6, चतरा से 3, रिम्स (रांची) से 1, सिमडेगा से 4, पूर्वी सिंहभूम से 11, सरायकेला से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 3 लोग. राज्य का आंकड़ा हुआ 1725.
14 जून : कुल 37 मरीज मिले. राज्य का आंकड़ा 1761 हुआ.
15 जूनः राज्य से कुल 43 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य का आंकड़ा 1805 हो गया.
16 जून : कुल 34 नये केस. 24 सिमडेगा से, 1 गढ़वा से, 3 रिम्स से, 2 रामगढ़ से, 1 लोहरदगा से और 1 गुमला, 2 पूर्वी सिंहभूम से. राज्य का आंकड़ा 1839 हुआ.
17 जून : 56 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. कोडरमा से 24, हजारीबाग से 19, पूर्वी सिंहभूम से 5, लोहरदगा से 3, रिम्स से 2 और रामगढ़ से 2 और गुमला से 1. कुल 1895 केस हुए.
18 जून : 24 नये केस. आंकड़ा हुआ 1920.
19 जून : 45 नये मरीज मिले. आंकड़ा 1965 पहुंचा.
20 जून : 62 नये केस. आंकड़ा 2027 पहुंचा झारखंड का.
21 जून : 71 नये मरीज मिले. झारखंड में 2098 केस हुए.
26 जून : 33 नये मामले. राज्य का आंकड़ा 2294 हुआ.
28 जून: 47 नये केस मिले. राज्य का आंकड़ा हुआ 2396
29 जून : 44 नये मरीज मिले. 2430 हुआ राज्य का आंकड़ा.
30 जूनः झारखंड में कुल 60 मरीज मिले.
1 जुलाई : 35 नये मरीज मिले. राज्य का आंकड़ा हुआ 2525.
2 जुलाई : 109 नये संक्रमित मिले. राज्य में हुए 2634 केस.
3 जुलाई : 63 नये केस मिले. कुल आंकड़ा 2697 हुआ.
4 जुलाई : 36 नये केस. कुल आंकड़ा 2739.
5 जुलाई : कुल 61 नये केस मिले. 2815 हुआ झारखंड का आंकड़ा. एक मरीज की मौत हुई.
6 जुलाई : 2877 राज्य का आंकड़ा.
7 जुलाई : कुल 141 नये केस मिले.
8 जुलाई : 119 नये केस मिले. राज्य का आंकड़ा हुआ 3192.
10 जुलाई : 156 नये मरीज मिले. राज्य में हुए 3518 केस.
11 जुलाई : 142 नये केस. कुल आंकड़ा 3660.
12 जुलाई : पूर्व विधायक अनंत प्रताप समेत 94 नये कोरोना संक्रमित मिले, झारखंड में हुए 3774 केस.
13 जुलाई : 204 नये कोरोना संक्रमित मिले. राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 3978 पहुंच गया.
17 जुलाई : को झारखंड में 305 नये कोरोना संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 5110 पहुंचा.
18 जुलाई : 286 नये मरीज मिले, राज्य का आंकड़ा 5399 हुआ.
19 जुलाई : 200 नये संक्रमित मिले. कुल आंकड़ा 5599 हुआ.
20 जुलाई : 222 नये संक्रमित मिले.
22 जुलाई : कोरोना के 518 नये मामले, 4 की गई जान, 6761 कुल संक्रमित.
24 जुलाई : 314 नये कोरोना संक्रमित मिले, 7 की मौत, टोटल 7564 पॉजिटिव केस
25 जुलाई : 244 नये कोरोना संक्रमित मिले, 7 मौतें, कुल 7871 पॉजिटिव केस.
26 जुलाई : 587 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, 3 मौतें, कुल केस 8479 हुए.
29 जुलाई : 495 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 10163 हुई.
30 जुलाई : कुल आंकड़ा 10488 हुआ.
31 जुलाई : 878 नये संक्रमित मिले. 11366 हुए टोटल केस.
1 अगस्त : 738 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, 6 की मौत, कुल केस 12104.
2 अगस्त : 371 नये कोरोना संक्रमित मिले, 5 मौतें हुईं, झारखंड में 12559 पॉजिटिव केस
3 अगस्त : टोटल 13671 केस हो गये.
इसे भी पढ़ें – सैंपल कलेक्ट करनेवाले टेक्नीशियन नहीं हैं ट्रेंड, लगभग 15 प्रतिशत लोगों के स्वाब का नहीं हो पा रहा सही से कलेक्शन




bookmarked!!, I like your blog!
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
Thanks so much for the blog post.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.
These are actually great ideas in concerning blogging.
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
Thanks so much for the blog post.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.
These are actually great ideas in concerning blogging.
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
A big thank you for your article.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.