Education & CareerJamshedpurJharkhand

Jamshedpur News : वीमेंस कॉलेज के भूगोल विभाग की छात्राओं ने किया सिक्किम का शैक्षणिक भ्रमण

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित वीमेंस कॉलेज के भूगोल विभाग की ओर से 15 से 20 अप्रैल तक बीए अंतिम सेमेस्टर की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए सिक्किम ले जाया गया था. इस मौके पर छात्राओं ने सिक्किम के उत्तरी एवं पूर्वी जिले में हिमालय की अद्भुत छटा के साथ विविध संस्कृति को देखा. इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में साधना कुमारी, डॉ अनिता शुक्ला, कमला गुप्ता एवं धर्मेंद्र कुमार यादव ने अहम भूमिका निभायी.

प्रायोगिक विषय के अंतर्गत कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ सुधीर कुमार साहू ने बताया कि भूगोल के प्रायोगिक विषय के अंतर्गत छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया है. इस वर्ष छात्राओं को सिक्किम राज्य के उत्तर एवं पूर्वी जिले में ताशी व्यू पॉइंट, हनुमान टोक, गणेश टोक, बन झाकरी जल प्रपात, गोनगोंग मठ, लासा जलप्रपात, प्लांट कंजेरवीट्री, फ्लावर एग्जीविशन सेंटर, छांगू झील, बाबा हरभजन सिंह मंदिर, कंचनजंघा पर्वत दर्शन, चीन बॉर्डर, रंगु झील, एमजी मार्ग का भ्रमण कराया गया. साथ ही स्थानीय भोजन का भी लुफ्त छात्राओं ने जमकर उठाया. इस दौरान छात्राओं का मार्गदर्शन शिक्षिका प्रीति ने किया.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : सावधान, शहर और आस-पास के क्षेत्र भी कुत्तों के आतंक से अछूते नहीं, रोज 10-12 लोगों को बना रहे शिकार

Related Articles

Back to top button