
Ranchi: झारखंड में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. राज्य के मुख्य सचिव से निर्वाचन आयोग ने सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े खनन पट्टे की जानकारी मांगी है. खबर लिखे जाने तक मुख्य सचिव ने निर्वाचन आयोग को जवाब नहीं दिया था. बताया जा रहा है कि जवाब देने में अभी एक-दो दिन और लग सकते हैं. दूसरी तरफ सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ मुखर होकर बोलने वाले गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के एक ट्वीट ने भी राजनीतिक तपिश बढ़ा दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “मुख्यमंत्री हेमंत सोरने जी भाजपा की शरण में? बुरे काम का बुरा नतीजा, यानी जैसी करनी वैसी भरनी”. इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन आज यानी गुरुवार को रात में दिल्ली जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:कोरोना की चौथी लहर ने दी दस्तक, राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य करे राज्य सरकारः संजय सेठ
कानूनविदों से मिल सकते हैं सीएम
रांची के अनगड़ा में खनन पट्टा मामले में सीएम हेमंत सोरेन लगातार घिरते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को यानी 22 अप्रैल को हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई होनी है. कानूनी पेंच में फंसते नजर आ रहे सीएम हेमंत सोरेन अब कानूनविदों की शरण में जाने की तैयारी में हैं. बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात हेमंत किसी भी फ्लाइट से दिल्ली जा सकते हैं.
अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि हेमंत चार्टर्ड प्लेन से जाएंगे या फिर प्राइवेट फ्लाइट से. शुक्रवार को और भी कई तरह के पर्दे इस मामले पर से उठ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स का काम तमाम, इस दिन के बाद कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पाएंगे आप




