Crime NewsJharkhandRanchi

जेल से रची गयी थी मोनी दास की हत्या की साजिश, 6 गिरफ्तार

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र के महानंद बस्ती में बीते 30 जुलाई को मोनी दास की हत्या कर दी गयी थी. मोनी दास की हत्या की साजिश घाघीडीह जेल से रची गयी थी. मोनी दास की हत्या उसके पुराने दोस्त भीम कामत ने सुपारी देकर कृष्णा गोप की मदद से कराई थी. वर्तमान में भीम कामत घाघीडीह जेल में बंद है.

इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या की घटना में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार हुए आरोपियों में बबलू दास, पंकज माझी, रोहित मिश्र, पवन कुमार, नितेश सिंह और सनी ठाकुर को गिरफ्तार शामिल हैं. इनके पास से तीन पिस्टल और घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गयी है.

इसे भी पढ़ें- रांची: दूसरे राज्य से वापस लौटने वालों को होम क्वारेंटाइन जरूरी, उल्लंघन करने वाले 15 लोगों पर हो चुका है FIR

जेल में बंद है घटना का मास्टर माइंड 

इस हत्याकांड का मास्टर माइंड जेल में बंद भीम कामत है. बताया जाता है कि भीम कामत ने जेल में ही बंद कृष्णा गोप के माध्यम से इस घटना को अंजाम दिलाया है. वैसे पूरा मामला ईटा, गिट्टी, बालू सप्लाई को लेकर वर्चस्व का है. जिस वजह से मोनी दास की हत्या करवा दी गयी. भीम कामत ट्रांस्पोर्टर दलबीर सिंह विरे की हत्या में सजायाफ्ता है.

इसे भी पढ़ें- अश्लील फिल्म बनाकर पोर्न वेबसाइट को 10 लाख में बेची, वेब सीरीज में काम का दिया था झांसा

गोली मारकर की गयी थी मोनी दास की हत्या

बीते 30 जुलाई को टेल्को थाना अंतर्गत महानंद बस्ती में दिन दहाड़े दुकान में बैठे मोनी दास को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं मृतक के भाई के बयान के आधार पर दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की थी.

इसे भी पढ़ें- PLFI के दो नक्सलियों की जोड़ी बनी पुलिस के लिए चुनौती, लाखों का इनाम घोषित

5 Comments

  1. 497182 898389I genuinely enjoy your website, but Im having a dilemma: any time I load one of your post in Firefox, the center of the web page is screwed up – which is bizarre. May I send you a screenshot? In any event, maintain up the superior function; I surely like reading you. 966096

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button