
Jamshedpur : झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने लोन वसूली के लिए बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इसे लेकर जमशेदपुर कोर्ट स्थित जिला सहकारिता पदाधिकारी के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला सहकारिता पदाधिकारी सह नीलाम पत्र पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की ने की. इस दौरान बकायेदारों पर लंबित 309 केसों की समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. साथ ही वर्तमान के बकायेदारों पर नीलाम पत्र वाद दायर करने का निर्देश सभी शाखा प्रबंधक को दिया गया.
झामुमो नेता और सरकारी टीचर पर भी केस करने की तैयारी
जानकारी के मुताबिक जिन बकायेदारों पर केस किया जा रहा है उसमें जादूगोड़ा शाखा के ऋणी झामुमो नेता कान्हू सामंत (बकाया राशि-694556.00) और सरकारी टीचर अनुपमा सुधा टोप्पो (बकाया राशि 599100.00) भी शामिल है. इसके अलावा बैंक के बिष्टुपुर शाखा के बृजनंदन राय बकाया-690526.00, सुनील कुमार प्रसाद बकाया-172850.00,गुरमीत सिंह बकाया-104547.00, गोलमुरी शाखा के ऋणी पारुल डेयरी फार्म प्रोपराइटर सीमा अधिकारी बकाया-990000.00, पटमदा शाखा के ऋणी मालती कुमारी बकाया-130000.00 सहित 45 अन्य बकायेदारों पर भी कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी पूरी कर ली गई है.
बैठक में ये थे शामिल
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की के अलावा अनीश कुमार, शम्भू शरण, जगदीश हाजरा, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, संतोष साहू, प्रबंधक (विधि एवं रिकवरी), अमित प्रसाद, रजनी सिंह, राजीव रंजन, अजय चौधरी, कंचन लाल, शांतिदयाल कच्छप, गोकुलेश्वर सिंह, संजय कुमार सहित समेत अन्य अधिकारी मुख्य रुप से शामिल थे.
ये भी पढ़ें–Indian Railway Job: खिलाड़ियों को रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर, ये रही पूरी जानकारी




