ChaibasaGiridihJamshedpur

भाजपाइयों ने मनाई जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Jamshedpur: जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123 जयंती के अवसर पर जमशेदपुर महानगर के द्वारा साकची भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सरदार सुमन अर्पित की गई. वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा अब तक के जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी जिला के जिला अध्यक्षों के द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यालय के बगल में लगाया गया। यह पेड़ रुद्राक्ष लाल चंदन जैसे औषधि पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक संदेश दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे.

चक्रधरपुर वन विश्रामागार में भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी द्वारा डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष संजू पांडे जी एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभय सिंह जी उपस्थित हुए।  श्री सिंह द्वारा डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई वे कहे की डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान क्रांतिकारी नेता थे राष्ट्रभक्ति उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी वे एक महान शिक्षा वादी थे. भारत में पहले ऐसा व्यक्ति हुए जो की 33 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति हुए और कांग्रेस की राष्ट्रीय विरोधी नीति का विरोध कर मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर कश्मीर में भारत विरोधी नियम दो संविधान- दो निशान-दो प्रधान नहीं चलेगा. इसी निमित्त वे 09  मई 1953 को कश्मीर कुच‌ कर गई जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 40 दिन जेल में रहा 23 जून 1953 को रहस्य मय ढंग से उनकी मृत्यु हो गई जो आज भी रहस्य है.

गिरिडीह भाजपा कार्यालय में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनायी गयी. इस दौरान जंयती समारोह को लेकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस के विचार को जाना और समझा. तो वो बाले कि कांग्रेस के रहते कश्मीर की नीतियों को सुधारना संभव नहीं है. इसके बाद जनसंघ और उसके बाद भाजपा की स्थापना हुई. कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश और भाजपा कार्यकर्ताओं को देश के प्रति हमेशा बलिदान की प्रेरणा जागृत किया था. जिसके बलबूते भाजपा अब करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं का दल बन चुका है. इधर जयंती समारोह को कई अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. जबकि जंयती समारोह में पार्टी के नेताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. और उन्हें श्ऱद्वांजिल अर्पित किया. वहीं समारोह में काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता जुटे थे.

इसे भी पढ़ें: देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह में परिवार के साथ रुके नए चीफ जस्टिस बीआर षडंगी

Related Articles

Back to top button