Crime NewsGarhwaJharkhand

गढ़वा: बाल मजदूरी के खिलाफ ईंट भट्ठों पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

Garhwa : जिले के डंडई प्रखंड के विभिन्न ईंट भट्टों (चिमनी व बंगला) पर जिला स्तरीय गठित धावा दल द्वारा सोमवार को औचक जांच की गयी. सोनेहरा मोड़ स्थित मिथिलेश प्रसाद के ईंट भट्ठे और पंकज मेहता के चिमनी ईंट भट्ठे, करके गांव के अशोक राम के बंगला ईंट भट्ठे तथा लवाही के गुप्तेश्वर प्रसाद के ईंट भट्ठे की जांच की गयी. जांच क्रम में मिथिलेश प्रसाद के ईंट भट्ठा पर 8, अशोक राम के बंगला ईंट भट्ठे पर 1 तथा लवाही के गुप्तेश्वर प्रसाद के ईट भट्ठे पर 4 बाल मजदूर काम करते पाये गये.

बाल श्रमिकों से काम करवाते देख ईंट भट्ठा मालिकों और उनके अभिभावकों पर पदाधिकारी बरस पड़े और जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि बच्चों का अधिकार आप लोगों के द्वारा खत्म किया जा रहा है. जिस उम्र में बच्चों के हाथ में जहां कलम किताब होनी चाहिए, उसकी जगह पर ईंट भट्ठा में काम करवाया जा रहा है, जो दंडनीय अपराध है.

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस विधायकों की व्यथा- नहीं सुनते हैं अफसर, रोक देते हैं जरूरी काम

जिन बच्चों को आज ईंट भट्ठा में काम करते देखा गया है उन सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को आधार कार्ड सहित संबंधित कागजात लेकर बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि हम लोग एक अभियान चला रहे हैं. हमारे जिले में जो बच्चे काम कर रहे हैं. चाहे वह ईंट भट्ठा हो, होटल या किसी तरह का ढाबा या दुकान. 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अगर पाये जाते हैं तो संबंधित संचालक पर कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी ममता बनर्जी के तीसरे मोर्चे की राजनीति पर लगा ग्रहण

मामले को लेकर गढवा मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि ईंट भट्ठा संचालक डंडई के मिथिलेश प्रसाद और उनकी पत्नी शीला देवी और अशोक राम पर प्राथमिकी दर्ज तथा लवाही ईंट भट्ठा संचालक गुप्तेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बाकी ईंट भट्ठा संचालक कार्रवाई के समर्य इंट भट्ठा से फरार थे. कार्रवाई टीम में डंडई के अंचलाधिकारी चोना राम हेंब्रम व एसआई आकाश पन्ना सहित पुलिस बल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :झारखंड : अवर उत्पाद निरीक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया से साक्षात्कार हटा, ऊंचाई की सीमा भी घटी

Related Articles

Back to top button