
- पीरटांड़ और निमियाघाट में दर्ज हैं आधा दर्जन नक्सली कांड
- माओवादी के पास से विस्फोटक और प्रतिबंधित साहित्य भी जब्त
Giridih: गिरिडीह के निमियाघाट और पीरटांड़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र के चेचेडिया जंगल में छापेमारी कर एक हार्डकोर माओवादी धुमा सोरेन को दबोचने में सफलता पायी. दोनों थाना की पुलिस ने गिरफ्तार माओवादी के पास से नक्सली साहित्य के अलावे बैनर, पोस्टर और डेटोनेटर भी बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें – पीएम किसान सम्मान निधिः क्या #MODI और #BJP ने देश 5.72 करोड़ किसानों के साथ ठगी की!
इधर गिरफ्तार माओवादी की पुष्टि करते हुए डुमरी एसडीपीओ नीरज सिंह ने बताया कि धुमा सोरेन इनामी माओवादी कृष्णा के दस्ते का है. जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह-बोकारो के सीमावर्ती चेचेडिया जंगल से दबोचने में सफलता पायी.
इसे भी पढ़ें – #MPSudarshanBhagat की CDPO पत्नी पर सब मेहरबान, तबादले के एक साल बाद भी पुरानी जगह ही जमीं
पुलिस के अनुसार धुमा सोरेन पर करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं, जिसमें प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी एसआइएस का वाहन उड़ाने समेत अन्य मामले शामिल हैं. एसडीपीओ ने बताया कि कांड संख्या 15/18 के अलावे कांड संख्या 16/18, कांड संख्या 11/18 के अलावे पीरटांड में कई नक्सली कांडों के केस दर्ज है. वहीं निमियाघाट थाना में 4/18 समेत अन्य केस शामिल हैं.
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी धुमा सोरेन को निमियाघाट पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है.
इसे भी पढ़ें – ‘आंदोलन के लिए पांच-दस रुपये साप्ताहिक करते हैं जमा, बार-बार #Ranchi आना मुश्किल’



