
Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि रघुवर दास की सरकार में अभुतपूर्व विकास हुआ है. मुख्यमंत्री ने पौने पांच सालों में ग्राउंड रियालिटी जानने के लिए विभिन्न जिलों का 526 बार दौरा किया है.
उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष की सरकारें एयरकंडीशन कमरों में बैठ कर योजनाओं का हाल जानती थीं, वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमीनी स्तर पर जाकर खुद मॉनिटरिंग की.
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि विपक्ष के सीएम सरकारी खर्चे पर गोवा में हफ्तों छुट्टियां मनाने जाते थे, वहीं हमारे सीएम रघुवर दास ने बिना अवकाश लिये राज्य की जनता की सेवा की है.
इसे भी पढ़ें – जानिए उन विधायकों को जिन्होंने #BJP के उम्मीदवार को हराया और बन गए भाजपायी, अब टिकट को लेकर रार
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि स्थानीयता और विकास के मुद्दे ही भाजपा की प्राथमिकता होंगे.
वोटिंग पर्सेंटेज और सुरक्षाबलों के तैनाती को लेकर पांच चरणों में चाहते हैं चुनाव
प्रेस वार्ता के दौरान प्रतुल शाहदेव ने पांच चरणों में चुनाव की भाजपा की मांग को लेकर कहा कि वोटिंग पर्सेंटेज को बढ़ाने और सुरक्षाबलों की आवश्यकता और डिप्लॉयमेंट को लेकर ही हम इतने चरणों में चुनाव चाहते हैं.
महाराष्ट्र और हरियाणा जैसी भौगोलिक स्थिति हमारी नहीं है कि एक चरण में चुनाव कराया जा सके. वैसे अंतिम निर्णय चुनाव आयोग को लेना है.
19 दिन की यात्रा में 57 छोटी और 38 बड़ी सभाएं, 38 लाख लोगों से संपर्क साधा
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि 19 दिन की कुल यात्रा में 57 छोटी सभाएं और 38 बड़ी सभाएं हुईं और हर दिन औसतन दो लाख लोगों से सीधा संपर्क हुआ.
19 दिन में लगभग 38 लाख लोगों से संपर्क साधा गया. प्रतुल शाहदेव ने कहा की जन आशीर्वाद यात्रा का अंतिम चरण छठ के बाद पलामू और दक्षिण छोटानागपुर के बचे हुए हिस्सों में शुरू होगा.
साढ़े चार वर्ष पूर्व योजना बनाओ अभियान से जन सहयोग की शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने आम लोगों को योजना का हिस्सा बनाया. उन्हें अपने क्षेत्र के विकास का खाका खींचने का अवसर दिया.
चाहे ग्राम विकास समिति हो या 14वें वित्त आयोग की राशि से गांव में स्ट्रीट लाइट, पानी की टंकी लगने में जन सहयोग लिया.
इसे भी पढ़ें – PMAYG के लिए साल 2019-20 में बनने थे तीन लाख 22 हजार आवास, अब तक महज 6259 का ही निर्माण
मुख्यमंत्री ने पौने 5 वर्षों में झारखंड के विभिन्न जिलों का 526 बार रिकॉर्ड दौरा किया
प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान 19 दिनों में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 38 लाख लोगों से सीधा संपर्क बनाया. 5 साल के दौरान किये गये विकास कार्यों का लेखा-जोखा लेकर मुख्यमंत्री सीधे जनता के बीच जा रहे हैं.
उस क्षेत्र में और राज्य में क्या विकास कार्य हुए हैं, इसकी सीधी जानकारी भी लोगों को दे रहे हैं. वे चाहते हैं कि सरकार और जनता के बीच सीधा संपर्क हो.
इस यात्रा का यह लाभ हुआ है कि शासन पर लोगों का विश्वास बढ़ा है और लोग उत्साह के साथ इसमें शामिल हो रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने पिछले 5 वर्षों में रिकॉर्ड 526 बार झारखंड के विभिन्न जिलों का दौरा किया और जन चौपाल, सभाओं और जनसंपर्क के जरिए लोगों की समस्या और योजनाओं के हाल-चाल को जाना.
पौने पांच साल में संथाल परगना का 162 बार दौरा
मुख्यमंत्री का पौने पांच साल में संथाल परगना का 162 बार दौरा हुआ. संथाल ने झारखंड को तीन मुख्यमंत्री दिये हैं, लेकिन रघुवर दास ने मिशन मोड में संथाल परगना के विकास का बीड़ा उठाया है.
प्रतुल शाहदेव ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा जामताड़ा से शुरू की गयी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को राज्य की जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला. प्रदेश में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री पिछले 5 वर्षों में 162 बार संथाल परगना बार गया हो.
इसे भी पढ़ें – भूल गयी सरकारः #CM की घोषणा के बाद भी नहीं हुई दो हजार वनरक्षी की नियुक्ति, अब ठेके पर रखें जायेंगे 400 वनपाल



