
Dhanbad: गुप्त सूचना पर निरसा के गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत दूधियापानी स्थित जय मां काली कोक भट्टा, एमबीडी इंडस्ट्रीज एवं गड़डू सिंह के रिफैक्ट्री में धनबाद सिटी एसपी आर रामकुमार के नेतृत्व में मंगलवार की देर रात छापेमारी की गई. छापेमारी में तीनों जगह भारी मात्रा में कोयला जब्त किया गया.जब्त कोयले को गलफरबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया.
बताया जाता है कि पूर्व में दूधियापानी स्थित दो भट्टा में पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी. उस वक्त जोरों पर चर्चा थी कि एक भट्टा में छापेमारी क्यों नहीं हुई.
इसे भी पढ़ें:रिम्स में बार-बार कट रही बिजली, ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से सैकड़ों कोविड मरीजों की जान सांसत में
इन सब चर्चाओं के बीच गुप्त सूचना पर सिटी एसपी आर रामकुमार द्वारा उक्त भट्टे में छापेमारी की गई जहां देखा गया कि भट्टा से सटा एक बाउंड्री किया हुआ जमीन है, जिसमें बोरे में रखा हुआ कोयला जब्त किया गया.
उसके बाद पास के दो रिफेक्ट्री में छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में कोयला मिला. पुलिस रिफेक्ट्री संचालक एवं भट्टे मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. वहीं छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त कोयले को ट्रैक्टर में लोड कर ओपी परिसर लाया गया.
इसे भी पढ़ें:भारत को सहायता : कनाडा एक करोड़ डॉलर देगा, ब्लैकस्टोन प्रमुख ने 50 लाख डॉलर की सहायता दी




