
Otawa/Mumbai : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि उनका देश कोविड-19 महामारी से निपटने मंप भारत को एक करोड़ डॉलर की मदद मुहैया कराएगा.
ट्रूडो ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश मंत्री मार्क गार्नो की भारत में अपने समकक्ष एस जयशंकर से बात हुई है कि कनाडा किस तरह की मदद मुहैया करा सकता है.
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम कनाडा रेड क्रॉस के जरिए भारतीय रेड क्रॉस को एक करोड़ डॉलर मुहैया कराने को भी तैयार हैं.’’ उन्होंने कहा कि इससे एंबुलेंस से लेकर पीपीई जैसे कई उपकरण खरीदने में मदद मिलेगी.
दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बारे में ट्रूडो ने कहा, ‘‘हम किस तरह मदद कर सकते हैं इसको लेकर हमारी बातचीत चल रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत से जिस तरह की त्रासद और खौफनाक तस्वीरें आ रही है, कनाडा उससे काफी चिंतित है.’’
इससे पहले विदेश मंत्री गार्नो ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने कोविड-19 से बनी स्थिति को लेकर अपने भारतीय समकक्ष जयशंकर से बात की और भारत के लोगों के प्रति कनाडा की एकजुटता का संदेश दिया.
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,79,9,267 हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक 3,293 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या दो लाख को पार कर गई है.
इसे भी पढ़ें:खालिद व नीरज ने समाज के सामने पेश की मिसाल, कोरोना संक्रमित शवों का कर रहे हैं अंतिम संस्कार
ब्लैकस्टोन के प्रमुख ने भारत में महामारी के खिलाफ लड़ाई में 50 लाख डॉलर की सहायता दी
इधर, वाल स्ट्रीट मुख्यालय वाली निवेश प्रबंधन कंपनी ब्लैकस्टोन ने मुंबई में बुधवार को भारत में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई मदद के लिए 50 लाख डॉलर (करीब 40 करोड़ रुपये) देने की घोषणा की.
गौरतलब है कि ब्लैकस्टोन ने भारत में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है. निवेश फंड के संस्थापक अध्यक्ष स्टीफन ए श्वार्जमैन ने यह घोषणा की.
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण तेजी से बढ़ा है और पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन लगातार तीन लाख से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:गोवा में लगाया गया चार दिन का लॉकडाउन, पर्यटक नहीं निकल पायेंगे होटल के कमरे से




