
♦‘शहीदों को सम्मान’ कार्यक्रम में कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना
Ranchi : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि अप्रैल महीने से ही लद्दाख, गलवान और पैलाम घाटी की सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ हुई शुरू थी. लेकिन ऐसे समय में प्रारंभ में ही कोई कदम नहीं उठाना एक बड़ी चूक को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि देश के बहादुर सैनिक सीमा की सुरक्षा में लगे हैं, लेकिन यह चूक सत्ता में बैठे केंद्रीय नेतृत्व से हुई है. डॉ उरांव ने शहीदों को सलाम कार्यक्रम के दौरान मीडिया से यह बातें कहीं.
भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में शहीद 20 जवानों की शहादत को नमन करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने शहीदों को सम्मान नामक देशव्यापी कार्यक्रम प्रारंभ किया है. कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, राजसभा सांसद धीरज साहू, झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – चीन ने तीन जगहों पर भारत की जमीन पर किया कब्जा, पीएम मोदी सच बोलेः राहुल गांधी
मौन रख 20 शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 1 घंटे का मौन रखा. सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया. वहां कैंडल जला कर शहीद 20 जवानों को श्रद्धांजलि भी दी.
सुरक्षा के मुद्दे की आलोचना नहीं बल्कि सरकार की खामियों को बताना चाहती है कांग्रेस
डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि 15 जून 2020 को गलवान घाटी में देश के वीर सपूतों की कुर्बानी को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा. कांग्रेस पार्टी देश की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सरकार की कोई आलोचना नहीं करना चाहती है, बल्कि केंद्र की मोदी सरकार की खामियों को बताने का प्रयास कर रही है. सरकार इन कमियों को दूर कर पारदर्शी तरीके से जनता के समक्ष सारी बातों को रखने का काम करे. यह वक्त अतीत में जीने का नहीं है. 1962 और 1965 के युद्ध को याद करने का समय नहीं है. बल्कि वर्तमान में देश की सीमा को सुरक्षित करने और भारत के भविष्य को सुनहरा बनाने का वक्त है.
इसे भी पढ़ें – छठी JPSC का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, छात्रों के आवेदन को कोर्ट ने जनहित याचिका में बदला
लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार की खामियों को उजागर करना हमारी जिम्मेवारी
पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार से सच बताने की बात का समर्थन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की खामियों को बताने में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घबराये नहीं. लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार की खामियों को उजागर करना सभी विपक्षी नेताओं ओर कार्यकर्ताओं का दायित्व भी बनता है. उन्होंने कहा कि यूपीए और केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने देश के स्वाभिमान को आगे बढ़ाया. अपनी सामरिक शक्ति को ताकतवर बनाया. विदेश नीति में एक बॉर्डर की सुरक्षा होती है, एक कूटनीति होती है और एक आर्थिक संबंध होता है. वर्तमान केन्द्र की सरकार पूरी तरह से विफल है.
नेपाल की कार्यशैली से साफ है कि मोदी सरकार की विदेश नीति हो चुकी है फेल : बन्ना गुप्ता
बन्ना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति आज पूरी तरह से फेल हो चुकी है. जिसके कारण आज नेपाल जैसा पड़ोसी देश में भारत के साथ संबंधों पर सवाल उठा रहा है. उन्होंने कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए जान देनेवाले भारत के वीर सपूतों को नमन करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चीन की कायरता पूर्ण कार्रवाई की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है. आज जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ायी गयी हैं इससे सभी मर्माहत हैं. इस संकट की घड़ी में सभी कांग्रेस जन केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं और प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि मां भारती के सपूतों पर हमला करनेवाले और जवानों का लहू बनानेवालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये.
शहीदों की कुर्बानी को पूरा देश रखेगा याद : धीरज साहू
राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि पूरा देश शहीदों की कुर्बानी को याद रखेगा. राष्ट्रीय मुद्दे पर सभी देशवासी एकजुट हैं, लेकिन देश पर लगातार हो रहे हमले से आक्रोशित भी हैं. इससे पहले बन्ना गुप्ता ने साधारण कार्यकर्ता की तरह दरी बिछाई, मूर्ति को साफ किया.
इसे भी पढ़ें – Mega Sports Complex (3) : 2 महीने में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सिविल वर्क के प्रॉब्लम होंगे दूर, 90 फीसदी सर्वे का काम पूरा




nothing is more valuable in the real world than being able to spot a rolex copy.
Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
I like the valuable information you provide in your articles.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.