ChaibasaJamshedpurJharkhand

Bank Holidays List : जल्‍दी न‍िपटा लें बैंक से जुड़ा काम, जान‍िए इस महीने अब क‍िस द‍िन खुले रहेंगे बैंक

News Wing Desk
Jamshedpur: अगस्‍त महीना अब खात्‍मे की ओर है. इस महीने में अब सिर्फ एक दिन ही बैंक खुलेंगे. ऐसे में अगर आपको क‍िसी तरह का बैंक से जुड़ा काम न‍िपटाना है तो जरूरी है क‍ि छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट चेक कर अपना काम सुव‍िधानुसार सही तारीख को न‍िबटा लें. रिजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया की ओर से जारी की गई छुट्टि‍यों की लिस्ट में इसके बारे में जानकारी दी गई है. र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया की ओर से एक साथ बैंक की छुट्टियों की सूची जारी कर दी जाती है, जिससे कर्मचारियों और ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो. आपको मालूम हो क‍ि अगस्त महीने में कुल 18 दिन की बैंक की छुट्टियां थीं, जिसमें 14 छुट्टियां निकल चुकी हैं और अब महीना खत्म होने में भी सिर्फ पांच दिन का समय बचा है, जिसमें से 4 दिन बैंक की छुट्टियां रहेंगी.
ये रही छुट्ट‍ियों की लिस्ट

  • 27 अगस्त 2022 : चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक की छुट्टी.
  • 28 अगस्त 2022 : रविवार होने की वजह से देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 29 अगस्त 2022 : श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के मौके पर असम के बैंकों में कारोबार नहीं होगा.
  • 31 अगस्त 2022 : संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/गणेश चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी के मौके पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, तेलंगाना और गोवा में बैंक बंद रहेंगे.
    इन सुविधाओं का ले सकते हैं लाभ
    हालांकि, बैंक की छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं. यानी आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए पैसों का लेनदेन छुट्टी वाले दिन भी कर सकते हैं.
    ये भी पढ़ लें- Jamshedpur: स‍िदगोड़ा थाना इलाके में ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गि‍रफ्तार, दो साथ‍ियों को तलाश रही पुल‍िस

Related Articles

Back to top button