Education & CareerJharkhandRanchi

AICTE गाइडलाइन के ऊपर बीआइटी मेसरा! स्टूडेंट्स को फीस जमा करने का नोटिस किया जारी

Ranchi: राज्य का प्राइवेट तकनीकी संस्थान बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एआइसीटीई के गाइडलाइन से खुद को ऊपर समझने लगा है, तभी तो संस्थान ने बजाप्ता नोटिस जारी कर सभी यूजी, पीजी और पीएचडी स्टूडेंट्स को फीस जमा करने को कहा है.

बीआइटी मेसरा की ओर से जो नोटिस जारी किया गया है, उसमें स्पष्ट लिखा गया है कि स्टूडेंट्स एसबीआइ कलेक्ट्स या इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स इआरपी पोर्टल के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं. यूजी, पीजी और पीएचडी के स्टूडेंट्स 20 जुलाई तक सेमेस्टर फीस जमा कर दें.

लालपुर एक्सटेंशन सेंटर में भी फीस जमा करने को कहा

बीआइटी मेसरा के लालपुर एक्सटेंशन सेंटर में भी स्टूडेंट्स से फीस जमा करने को कहा गया है. बीआइटी मेसरा के लालपुर सेंटर के बीबीए और बीसीए स्टूडेंट्स ने बताया कि संस्थान सेमेस्टर फीस जमा करने को कह रहा है. जबकि इंस्टीट्यूट की ओर से लॉक डाउन में केवल एक या दो विषय का ऑनलाइन क्लासेस ली हैं. यह ऑनलाइन क्लास भी दो सप्ताह तक चली, फिर बंद हो गयी. इसके बाद भी संस्थान सेमेस्टर फीस जमा करने को कह रहा है.

इसे भी पढ़ें – NCPCR ने गिरिडीह DC-DEO से मांगा जवाब, पूछा- किसके निर्देश पर स्कूली छात्रों से कराया गया था तत्कालीन CM पर पुष्प वर्षा

एआइसीटीई के गाइडलाइन में फीस के लिए बाध्य नहीं कर सकते संस्थान

एआइसीटीई ने जून के पहले सप्ताह में गाइडलाइन जारी किया था. जिस गाइडलाइन में उन्होंने जिक्र किया है कि  इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, फार्मेसी आदि से जुड़े टेक्निकल कॉलेज एवं संस्थान छात्रों को फीस जमा कराने के लिए बाध्य नहीं करेंगे.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर एआईसीटीई की ओर से सभी कॉलेजों  और संस्थानों को पत्र भी जारी किया गया है.  इस पत्र में लॉकडाउन के दौरान छात्रों से सेमेस्टर ट्यूशन फीस न लेने को कहा है. यह पत्र  एआइसीटीई के चैयरमेन अनिल सहस्त्रबुद्धे की ओर से सभी संस्थानों को भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें –Mega Sports Complex (3) : 2 महीने में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सिविल वर्क के प्रॉब्लम होंगे दूर, 90 फीसदी सर्वे का काम पूरा

वेबसाइट पर देनी है जानकारी

एआइसीटीई की ओर से भेजे गये पत्र में लिखा गया है कि सभी कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों को अपनी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर यह जानकारी उपलब्ध करानी होगी. छात्र शिक्षक या फिर शिक्षण संस्थान सोशल मीडिया पर मौजूद किसी फेक न्यूज के कारण परेशानी में न आयें इसके लिए छात्रों को एआइसीटीई, यूजीसी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारियों पर ही विश्वास करने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें –पलामू:पारा शिक्षिका के नाम पर चल रही अवैध फैक्ट्री में छापा, इमामी कंपनी का रैपर भी मिला

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button