
Jamshedpur : छठ महापर्व के पहले दिन छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया. शाम के साढ़े तीन बजे से ही व्रतियों ने अर्घ्य देना शुरू कर दिया गया था. लोग नदियों और तालाबों में छठ पूजा करने के लिए पहुंचे हुए थे. इस दौरान नदियों और तालाबों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बन रही थी. श्रद्धालुओं ने भी शीष झुकाए और छठ पूजा करने वाली व्रतियों के पैर छूकर आर्शीवाद लिया.
पानी में सूर्य देवता को किया याद
छठ व्रतियों ने नदी और तालाबों में स्नान करने के लिए प्रवेश करने के बाद सिर्फ सूर्य देवता को ही याद किया. व्रतियों ने अपने परिवार समेत पूरे समाज और देश की खुशहाली के लिए भी दीनानाथ से कामना की.
इसे भी पढ़ें- छठ महापर्व : शहर और गांव के सभी रास्ते छठ घाट की ओर, बिहार-झारखंड के साथ अन्य राज्य के लोगों में भी है आस्था




