Jamshedpur

छठ महापर्व : शहर और गांव के सभी रास्ते छठ घाट की ओर, बिहार-झारखंड के साथ अन्य राज्य के लोगों में भी है आस्था

Jamshedpur :  बुधवार को छठ महापर्व का पहला अर्घ्य भगवान भास्कर को छठ व्रति देंगे. इसके लेकर शहर और गांव के सभी रास्ते छठ घाट की तरफ ही जा रहे  हैं. चारो तरफ से लोगों को रेला उमड़  पड़ा है. क्या बच्चे और क्या बुढ़े सभी का उस्ताह देखते ही बन रही है. युवाओं की तो बात ही अलग है. वे जिंस, कारर्गिल जिंग और टी-शर्ट पहनकर घर से निकले हुए हैं.

नवजात को भी लेकर पहुंचे लोग

छठ घाट तक जाने के पहले घर में जो भी सदस्य हैं वे छठ घाट पर जाने के लिए निकले हुए हैं. यहां तक की नवजात को भी लोग गोद में लेकर जा रहे हैं. ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े से लिपटा हुआ नवजात को लेकर जाते  हुए देखा गया.

दूसरे समाज के लोग भी पहुंच रहे घाट पर

छठ महापर्व पर दूसरे समाज के लोग भी छठ घाटों पर पहुंचने लगे हैं. सभी समाज के लोग अब छठ को बनाने लगे हैं. जो नहीं मना रहे हैं वे भी इसमें आस्था रखते हुए छठ घाटों पर जाने से संकोच नहीं करते हैं. बिहार-झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों में भी छठ पर्व की जा रही है. दूसरे समाज के लोग भी आस्था रखते हैं.

इसे भी पढ़ें- छठ महापर्व : दिन के डेढ़ बजे से ही दउरा लेकर घाट के लिए निकले श्रद्धालु

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button