JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

गिरिडीह में सात दिवसीय गोपाल गोशाला मेला शुरू, मंत्री व सांसद किया उद्घाटन

Giridih: गिरिडीह के पचम्बा गोपाल गोशाला में १२५ वें गोशाला मेला का उद्घाटन सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने दीप जलाकर बीती शाम किया. इसके साथ ही सात दिवसीय मेला शुरू हो गया. इस दौरान मेला प्रबंधन समिति के संरक्षक सह सदर एसडीएम विशालदीप खलको, एएसपी हरीश बिन जमा के साथ पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह और मेला प्रबंधन समिति के ध्रुव सोंथालिया, प्रदीप अग्रवाल, दिनेश खेतान, नरेंद्र सिंह, संजय डंगाईच, श्रवण केडिया, मुकेश साहू आदि उपस्थित रहे.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा की गोवंश को ही पशुधन माना जाता है. ऐसे में हर साल गिरिडीह के इस ऐतिहासिक  विरासत को पचम्बा गोपाल गोशाला के अधिकारी सहेज कर रखे हुए हैं. इधर सात दिवसीय गोशाला मेला का उद्घाटन के दौरान कृषि मंत्री, सांसद और सदर विधायक सोनू ने चलंत मूर्तियों का अवलोकन किया. जबकि उद्घाटन समारोह में बेटियों ने स्वागत गीत पेश की. नन्हें कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण और राधे के वेश में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया.

Related Articles

Back to top button