Jamshedpur

पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में एक गिरफ्तार, पढ़ें क्राइम की तीन खबरें- 

Jamshedpur :  धालभूमगढ़ पुलिस ने महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में आरोपी दुर्लभ पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले के आरोपियों में दुर्लभ की पत्नी चंपक लता के अलावा अनंत पाल और रवीन्द्र नाथ पाल भी शामिल है. घटना मंगलवार दिन के दूसरे पहर करीब तीन बजे कनास नदी के पास घटी. चारो पर एकमत होकर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है. इससे त्रस्त होकर महिला ने फांसी लगा ली.

सिदगोड़ा में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना में शीतल कुमारी ने अपने पति समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता जैप-6 कैंपस की रहने वाली है. आरोपियो में उसके पति अरविंद कुमार के अलावा मां सीतापति देवी, बहन प्रियंका कुमारी, के अलावा पूजा देवी, सरिता देवी, राधाकृष्ण गुप्ता शामिल है. उनपर एकमत होकर महिला को दहेज के लिए मारपीट करते हुए प्रताड़ित करने का आरोप है. इधर इस मामले में दूसरे पक्ष की प्रियंका कुमारी ने भी थाना में मारपीट और छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है. इस मामले में साकची निवासी धर्मेन्द्र कुमार, विजया गार्डेन निवासी सुरेन्द्र कुमार सोनी और शीतल कुमारी को आरोपी बनाया गया है. घटना मंगलवार दिन के दूसरे पहर तीन बजे की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुसाबनी से नाबालिग लड़की का अपहरण

मुसाबनी थाना क्षेत्र के लोको लाइन से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. नाबालिग के परिजनों ने पहले दो दिनों तक लड़की की अपने स्तर से खोजबीन की. उसके बाद भी उसके बारे में कुछ खास जानकारी हाथ नहीं लगी तो वे मंगलवार को मुसाबनी थाना पहुंचे. वहां लड़की की मां के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया. आरोपी मोबाइल संख्या-63832-32523 का धारक है. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने उसी मोबाइल से फोन कर बीते 7 नवंबर को लड़की को बरगलाया था. उसके बाद उसका अपहरण कर ले भागा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें-स्कूल जाने के लिए घर से निकली 10 वीं की छात्रा दो दिनों से लापता, परिजन परेशान

 

 

Related Articles

Back to top button