
Ranchi: 15 अप्रैल से नंदिनी नगर, गोंडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित सब जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड के खाते में सोमवार को एक कांस्य पदक आया. झारखंड की पहलवान खुशबू तिर्की ने 40kg भार वर्ग में झारखंड को कांस्य पदक दिलाया. 18 अप्रैल को इस प्रतियोगिता का समापन होगा. झारखंड को मिली उपलब्धि पर झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, संघ के पूर्व प्रमुख भोला नाथ सिंह एवं झारखंड कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें – पलामू में तीन कोरोना पॉजिटिव, डीएमओ भी संक्रमित, होम आइसोलेशन में भेजे गए



