Chatra

चतरा: चोरी की तीन बाइक के साथ 4 चोर गिरफ्तार

Chatra: चतरा में सक्रिय बाईक चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ चार शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सुरक्षाबलों को सफलता हाँथ लगी है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी का मोटरसाइकिल इस्तेमाल करने वाले चोरों को धर दबोचा है. साथ ही उनके पास से विभिन्न कंपनियों का तीन चोरी का मोटरसाइकिल भी जप्त किया है. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव से एक और केदली गांव से दो चोरी के बाईक की बरामदगी हुई है. गिरफ्तार तीन चोर दिलीप चौधरी केदली और राजेश चौधरी उर्फ गोलू और अवधेश कुमार कोबना गांव का ही रहने वाला है. वहीं इनके निशानदेही पर गिरोह के सरगना सुजीत चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी चोर चोरी के मोटरसाइकिल का उपयोग करने के साथ-साथ उसकी खरीदी बिक्री भी करते थे. चोरों के पास से एक हीरो ग्लैमर, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस व एक हीरो स्प्लेंडर बाईक जप्त किया गया है. गिरफ्तार चोरों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, वहीं गिरोह में शामिल अन्य चोरों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: लाह की खेती को कृषि का दर्जा, किसानों को मिलेगा लाभ

Related Articles

Back to top button