
Ranchi : 22 से 24 अगस्त तक राँची (झारखंड) में U-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना है. इसमें भाग लेने के लिए झारखण्ड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 11अगस्त तक बलदेव साहू स्टेडियम, लोहरदगा में आयोजित किया किया जाना सुनिश्चित हुआ है.
इस कुश्ती प्रतियोगिता में 23 साल तक के (2002 से 2006 जन्म तिथि) के सभी पहलवान भाग ले सकते हैं. 18 साल (2007 जन्मतिथि) के प्रतिभागी मेडिकल सर्टिफिकेट/ पैरेंटल सर्टिफिकेट के साथ भाग ले सकेंगे.
खिलाड़ियों के भार वर्ग निम्न हैं
पुरुष ग्रीको रोमन
1-55kg
2-60kg
3-63kg
4-67kg
5-72kg
6-77kg
7-82kg
8-87kg
9-97kg
10-130kg
महिला भार वर्ग
1-50kg.
2-53kg
3-55kg
4-57kg
5-59kg
6-62kg
7-65kg
8-68kg
9-72kg
10-76kg
पुरुष फ्रीस्टाइल
1-57kg
2-61kg
3-65kg
4-70kg
5-74kg
6-79kg
7-86kg
8-92kg
9-97kg
10-125kg
झारखंड राज्य कुश्ती संघ ने सभी जिलों के अधिकारियों से कहा है कि वे 05 अगस्त तक टीम एंट्री फॉर्म पर अपने खिलाड़ियों की एंट्री भेजें. खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अनिवार्य रूप से अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र,आधार कार्ड,आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति और अपना 2 पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा. अधिक जानकारी के लिए राजीव रंजन (भीम-7352062572) से संपर्क करें.



