JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम व महासचिव राहुल कुमार मिले सीएम से, सौंपा ज्ञापन

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम एवं महासचिव राहुल कुमार ने सोनवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर उन्हें संघ की विभिन्न मांगों से अवगत कराया. इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा.

संघ द्वारा की सौंपे गये मांगपत्र में इस बात का जिक्र है कि भारत सरकार तथा कई अन्य राज्यों ने अपने महिला कर्मचारियों को Child Care Leave की सुविधा दी है जिससे महिला कर्मी सम्मान के साथ नौकरी करते हुए अपने पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन कर सकें. हमारे राज्य की महिला कर्मियों को अब तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं है. इस प्रगतिशील निर्णय से राज्य की सभी महिला कर्मी सदैव आपके प्रति कृतज्ञ रहेंगी.

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष एवं महासचिव को राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही सकारात्मक विचार किये जाने का आश्वासन दिया. साथ ही आश्चर्य जताया कि आखिर अब तक नीति निर्धारकों की नजर महिला अधिकारियों की इस समस्या की तरफ क्यों नहीं गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को रंजीता हेम्ब्रम एवं राहुल कुमार ने ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ स्टेट सिविल/एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन जयपुर, राजस्थान द्वारा 24 से 26 मार्च 2023 को आयोजित  “16th CONVENTION” के मौके पर प्रकाशित की गयी स्मारिका (SOUVENIR) भेंट की.

इसे भी पढे़ं – पलामू में तीन कोरोना पॉजिटिव, डीएमओ भी संक्रमित, होम आइसोलेशन में भेजे गए

Related Articles

Back to top button