Palamu

पलामू में तीन कोरोना पॉजिटिव, डीएमओ भी संक्रमित, होम आइसोलेशन में भेजे गए

Palamu : जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मामले सामने आए हैं. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार भी  कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. सांस लेने में दिक्कत और बुखार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. इलाज के दौरान जब उनकी कोरोना जांच करायी गई, तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

जिले के सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने बताया कि तीन संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं. दो मामले हैदरनगर से हैं, जबकि एक मामला मेदिनीनगर से जुड़ा है. यहां के मामले में जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने होम आइसोलेशन में रखा गया है. चूकि वे रांची के रहने वाले हैं, इसलिए उन्हें वहीं पर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है. लक्षण को लेकर उन्हें रांची रिम्स रेफर करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है. प्रत्येक दिन सीएचसी के अनुसार कम से कम 60 जांच करने की कोशिश की जा रही है.

एंटीजेन जांच से 28 में दो मरीज मिले पॉजीटिव

जिले के हैदरनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सोमवार को सर्दी, बुखार सहित अन्य रोगों से पीड़ित रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई. स्वास्थ्यकर्मी सिपाही राम ने बताया कि कुल 28 लोगों की एंटीजेन जांच की गई, जिसमें दो मरीज पॉजीटिव पाये गये हैं. उन्होंने बताया कि पीड़ित मरीजों में भदुमा व झरी गांव के ग्रामीण शामिल हैं. उन्हें इस रोग से संबंधित दवाइयों के साथ आवश्यक दिशा निर्देश के साथ घर भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के कपिलो ग्राम पंचायत को मिला देश में सर्वोत्तम पंचायत का राष्ट्रीय अवार्ड

Related Articles

Back to top button