JharkhandLead NewsRanchi

चैंबर चुनाव: पहले दिन 610 सदस्यों ने किया मतदान

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की नयी कार्यकारिणी के लिए मतदान शनिवार से शुरू हुआ. पहले दिन कुल 610 मतदान पड़े. शनिवार को आमसभा के बाद मतदान की व्यवस्था की गयी थी. जहां प्रत्याशियों ने मतदान किया. वहीं, 11 सितंबर को सुबह नौ बजे से मतदान किया जायेगा. चैंबर के कुल 3570 सदस्य मतदान में हिस्सा लेंगे. जहां नयी कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा. जानकारी हो कि चैंबर कार्यकारिणी में कुल 21 सदस्य चयनित होंगे.

तीन टीम है

इस बार चुनाव में मुख्य तीन टीमें हैं. जिसमें राहुल मारू की टीम, किशोर मंत्री और अनीस सिंह व धीरज ग्रोवर की टीम है. ये पहली बार है जब चैंबर चुनाव में तीन टीमें हैं. चैंबर में लगभग 3500 सदस्य हैं. जो इन उम्मीदवारों का किस्मत तय करेंगे.

चुनाव की प्रक्रिया

चुनाव का आयोजन चैंबर भवन में किया गया है. इस बार चुनाव क्रमांक के अनुसार नहीं होगा. जो सदस्य जब मतदान करना चाहेंगे, वो तब अपना वोट देंगे. बैलेट और कंप्यूटर दोनों माध्यमों से सदस्य मतदान कर रहे हैं. सभी सदस्यों को कुल 21 वोट डालने हैं. इससे कम या अधिक वोट स्वीकार्य नहीं होगा. जानकारी हो कि चैंबर कार्यकारिणी में 21 सदस्यों को कार्यभार दिया जायेगा.

57 सदस्यों के बीच मुकाबला

पूर्व में कार्यकारिणी चुनाव के लिए कुल 62 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया था. नाम वापसी के बाद अब कार्यकारिणी चुनाव के लिए 57 सदस्य बचे हैं. 6 प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के चयन के लिए चुनाव होना है. पांच प्रमंडलों में एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण उन प्रमंडल में क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का निर्विरोध चयन किया गया है. केवल संथाल परगना प्रमंडल के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – रिम्स जेडीए ने चलाया सुसाइड प्रीवेंशन अवेयरनेस प्रोग्राम, 100 यूनिट से ज्यादा किया ब्लड डोनेट

Related Articles

Back to top button