Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में करंट की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 4 निवासी 60 वर्षीय शंकर कुमार सिंह घर पर करंट की चपेट में आ गए. इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मृतक शंकर कुमार टाटा स्टील में ठेका कर्मी थे. काम से लौटने के बाद वे घर पर ही कपड़ा धो रहे थे. इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए. परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल भेज दिया जहां शव को शीत गृह में रखा गया है.

ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : पुलिस को चुनौती देने वाला अमन मिश्रा गिरफ्तार, माफी मांगने का वीडियो वायरल, सुने क्या कह रहा अमन, VIDEO

Related Articles

Back to top button