
Chakradharpur: झारखण्ड ,छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान और नक्सलियों को मुठभेड़ में मारे जाने का विरोध में भाकपा मोअवादी संगठन ने 15 मई को उत्तर भारत में बंद का आह्वान किया है. नक्सलियों ने इस बंद के जरिये भाजपा और आरएसएस का भी विरोध किया है. माओवादियों ने रामनवमी में देशभर के कई ईलाकों में हुए दंगा का आरोप भाजपा और आरएसएस पर मढ़ा है और कहा है की भाजपा और आरएसएस मिलकर देश में सांप्रदायिक हिंसा करवा रहे हैं. माओवादियों का यह बंद रविवार रात 12 बजे से शुरू होकर सोमवार रात 12 बजे तक चलेगा.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में मारवाड़ी युवा मंच की नई कमिटी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
माओवादियों के इस बंदी को गंभीरता से लेते हुए रेलवे और जिला पुलिस प्रसाशन हाई अलर्ट पर है. संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन में भी विशेष सावधानी और चौकसी बरती जा रही है. बता दें कि माओवादी बंद के दौरान रेलवे हमेशा नक्सल हिंसा के लिए सॉफ्ट टार्गेट पर रहता है. यही कारण है कि खुफिया विभाग के रिपोर्ट के बाद पुरे चक्रधरपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट पर है. रेलवे की सुरक्षा एजेंसी सभी स्टेशन और रेल पटरी की गतिविधियों पर नजर बनाये हुए हैं. अप्रिय घटना पर पुलिस त्वरित बचाव राहत और जवाबी कार्रवाई को भी तैयार है. इधर नक्सली बंदी को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस भी काफी चौकस है।




