JharkhandRanchi

नरेंद्र सिंह होरा के हत्यारों की गिरफ्तारी पर सिख समाज ने प्रशासन को दिया धन्यवाद

Ranchi : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी के नेतृत्व में सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी अनीश गुप्ता, सिटी एसपी अमन कुमार को नरेंद्र होरा के हत्यारों पर त्वरित कार्रर्वाई करते हुए गिरफ्तार करने के लिए प्रशंसा की और बुके दे कर सम्मानित किया. सिख समाज ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर प्रशासन को धन्‍यवाद दिया.

इसे भी पढ़ेंःNews Wing Impact: कसमार के सिंहपुर कॉलेज में नहीं मिला विधायक मद से बना भवन

जिला प्रशासन ने अथक प्रयास से पकड़े गयेअपराधी

गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा के जिला प्रशासन ने अथक प्रयास से ही अपराधियों की गिरफ्तारी हो पायी है. एसएसपी, सिटी एसपी और प्रशासन के सभी पुलिस पदाधिकारियों ने सराहनीय कार्य किया है. इसके लिए पुलिस विभाग धन्यवाद के पात्र हैं.

इसे भी पढ़ेंःNEWS WING IMPACT : बेखबर सोया रहा साहेबगंज प्रशासन, कटिहार में पकड़े गये गिट्टी लदे ट्रक

अपराधियों को कानून के सामने खड़ा करना हमारा दायित्व

मौके पर एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि अपराध में शामिल हर व्यक्ति को कानून के सामने खड़ा करना हमारा दायित्व है .जिसे निभाने का हम हर संभव प्रयास करते हैं. वहीं सिटी एसपी अमन कुमार ने कहा इस हत्याकांड के संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया, जिसका नतीजा सामने है.

इसे भी पढ़ेंःजनजातीय समुदाय के शहीद नेताओं को उनके गांवों से मिट्टी लाकर ‘सम्मान’ देगी भाजपा

दोषियों को कड़ी  से कड़ी सजा देने की मांग

सिख समाज ने प्रशासन से आग्रह किया के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए. ताकि कोई भी अपराधी ऐसी घटना का अंजाम देने से पहले हजार बार सोचे. बता दें कि 5 अक्टूबर की रात हुई नरेंद्र सिंह होरा की हत्या के बाद 6 अक्टूबर को सिख समुदाय और व्यापारी वर्ग के लोगों के द्वारा हत्या के विरोध में सुजाता चौक को तकरीबन 3 घंटे तक जामकर दिया था.

इसे भी पढ़ेंःजल संसाधन विभाग में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति के अभियंताओं को नहीं मिला प्रमोशन

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग थे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी, चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं गुरु नानक अस्पताल के सदस्य नवजोत अलंग रूबल,  गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सदस्य सुरजीत सिंह सालूजा, गुरुगोविंद सिंह स्कूल कमड़े के उपाध्यक्ष सरदार तवेंद्र सिंह एवं अन्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button