Chaibasa

चक्रधरपुर में मारवाड़ी युवा मंच की नई कमिटी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

Chakradharpur: चक्रधरपुर के एक निजी होटल में रविवार को मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर शाखा के तत्वाधान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महामंत्री सार्थक अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष हर्ष सुल्तानिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। जहां अतिथियों ने मारवाड़ी युवा मंच के नवनियुक्त अध्यक्ष उत्तम अग्रवाल को परंपरा के तहत शपथ दिलाई गई। जिसके बाद मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर के तमाम पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। मोके पर मुख्य अतिथि झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर शाखा पिछले 30 सालों से कार्य कर रही हैं। यहां का कार्य बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मारवाड़ी युवा मंच का युवा भवन बन रहा हैं। युवा भवन बन जाने से समाज के बेटा-बेटी अगर दिल्ली में पढ़ाई करने जाते हैं तो उन्हें रहने तथा खाने की सुविधा होगी। साथ ही मारवाड़ी युवा मंच पूरे देश में रक्तदान शिविर का मिशाल पेश किया हैं। देश के किसी भी कोने में रक्त की अवश्यकता होने पर मारवाड़ी युवा मंच सहयोग करती हैं.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर कराई सड़क की मरम्मत

मौके पर दिल्ली में बन रहे युवा भवन के ट्रस्टी के तौर पर पवन केजरीवाल ने एक लाख रुपये का योगदान दिया।मौके पर अध्यक्ष उत्तम अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर शाखा को संचालन के लिए प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को इससे जोड़ना होगा। ताकि तन, मन धन से मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर शाखा को आगे बढ़ाया जा सके। मौके पर उपाध्यक्ष अवध खिरवाल, अभिषेक केजरीवाल, सचिव प्रतीकक्षा साह, सह सचिव कमल खेतान, कोषाध्यक्ष नरेश केडिया, उप कोषाध्यक्ष सचिन केजरीवाल के अलाचा पूर्व अध्यक्ष नारायण अग्रवाल, राजेश काबरा समेत काफी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग एवं महिलाएं मौजूद थी।

Related Articles

Back to top button