ChaibasaJharkhand

चाईबासा: मिस मागे पोरोब, कमारहातु का ताज कुशमुंडा की सुशीला के सिर सजा

Chaibasa : मागे पर्व पर आयोजित मिस मागे पोरोब, कमारहातु का ताज हाटगम्हरिया प्रखंड के कुशमुंडा गांव की सुशीला पिंगुवा के सिर सजा. सुशीला ने अपनी सुंदरता के साथ-साथ अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए निर्णायक मंडली द्वारा पूछे गए हो आदिवासी संस्कृति से संबंधित सवालों का सटीक जवाब देकर मिस मागे पोरोब का खिताब हासिल किया.

वहीं सदर प्रखंड की बादुड़ी गांव की पूनम कुदादा द्वितीय और कमारहातु की खुशबू तियू तृतीय स्थान पर रही. निर्णायक मंडली में संस्कृति विशेषज्ञ दिउरी धर्मेन्द्र देवगम व जितेन्द्र बारी थे. इस अवसर पर मतकमहातु पंचायत के मुखिया लादू देवगम, ग्राम मुंडा बिरसा देवगम, पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, डॉ.अनंत कुमार महतो, कृषि बाजार समिति जमशेदपुर के सचिव संजय कच्छप समेत काफी संख्या में महिला- पुरुष एवं युवा उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – चाईबासा: टेकराहातु के राजेश ने जीता क्रॉस कंट्री दौड़ का खिताब

Related Articles

Back to top button